1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ रोमांटिक शाम बिताती आईं नजर, अर्जुन कपूर ने 'मोजे' को लेकर किया मजेदार कमेंट

अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ रोमांटिक शाम बिताती आईं नजर, अर्जुन कपूर ने 'मोजे' को लेकर किया मजेदार कमेंट

 Published : Jan 15, 2020 08:57 pm IST,  Updated : Jan 15, 2020 09:00 pm IST

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम में कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसे उनके पति विराट कोहली ने खींची है।

Anushka sharma and virat kohli- India TV Hindi
Anushka sharma and virat kohli

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मुंबई के घर की बालकनी में खूबसूरत शाम एंजॉय करती हुई नजर आईं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया में शेयर की है। ये तस्वीरें उनके पति और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से क्लिक की है। 

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इन तस्वीरों को शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा, 'अपने घर की बालकनी में सूरज की रोशनी में कॉफी पीना एक यादगार लम्हा बन गया। फोटो मेरे प्रिय द्वारा खींची हुई।' तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि अनुष्का बॉलकनी में बैठकर कॉफी पीती हुई नजर आ रही हैं। वहीं दूर मुंबई के कुछ स्काइलाइन नजर आ रही हैं। 

कंगना रनौत ने खोला अपना प्रोडक्शन हाउस, बहन रंगोली ने शेयर की विधिवत पूजा की तस्वीरें

अनुष्का की इस तस्वीर को देखकर उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। अब वह विराट के सथ एक्ट्रेस की प्यारी सी तस्वीर चाहते है। एक यूजर ने लिखा कि जल्द ही विरुष्का की सेल्फी पोस्ट करों। 

सैफ अली खान की फिल्म 'गो गोवा गोन' का बनेगा सीक्वल, साल 2021 में होगी रिलीज

अनुष्का की इस तस्वीर में फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलिब्रेटीज भी कमेंट कर रहे हैं। अर्जुन कपूर ने अनुष्का के मोजे को लेकर  मजेदार कमेंट किया। उन्होंने लिखा, 'मोजे की ड्राई क्लीनिंग अच्छी तरह से की गई है।'

आपको बता दें कि अनुष्का और विराट ने नया साल स्विजरलैंड में सेलिब्रेट किया था। उन्होंने अपने वेकेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की थी।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन