1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की रोमांटिक फोटो पर फिदा हुए फैंस, हो रही है वायरल

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की रोमांटिक फोटो पर फिदा हुए फैंस, हो रही है वायरल

 Published : Oct 19, 2020 09:25 am IST,  Updated : Oct 19, 2020 10:08 am IST

अनुष्का और विराट एक पूल में नज़र आ रहे हैं। उनके बैकग्राउंड में सूरज डूब रहा है। ये नजारा बेहद खूबसूरत लग रहा है।

anushka sharma virat kohli enjoy sunset in pool - India TV Hindi
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की फोटो हुआ वायरल  Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। वो इस समय अपने पति और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ दुबई में हैं, जहां आईपीएल के मैच हो रहे हैं। विराट ने अनुष्का संग एक रोमांटिक फोटो शेयर की है, जो फैंस को खूब पसंद आ रही है। ये तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। 

अनुष्का और विराट एक पूल में नज़र आ रहे हैं। उनके बैकग्राउंड में सूरज डूब रहा है। ये नजारा बेहद खूबसूरत लग रहा है। इस फोटो को विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 

प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली का देखा मैच, बेबी बंप किया फ्लॉन्ट

अनुष्का शर्मा और उनके पति व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपने परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इस सेलेब्रिटी जोड़े ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी दी कि इनके घर अगले साल जनवरी में एक नन्हा मेहमान आने वाला है।

अनुष्का और विराट ने साल 2017 के दिसंबर में इटली में जाकर शादी की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन