1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा ने जन्मदिन पर लिखी ये खास कविता, कहा- सभी दुख जल्दी खत्म हो जाएं

अनुष्का शर्मा ने जन्मदिन पर लिखी ये खास कविता, कहा- सभी दुख जल्दी खत्म हो जाएं

 Published : May 02, 2020 06:18 am IST,  Updated : May 02, 2020 07:18 am IST

अनुष्का शर्मा ने शुक्रवार को अपना 32वां जन्मदिन मनाया है। उन्होंने जन्मदिन पर एक कविता लिखी है।

anushka sharma- India TV Hindi
अनुष्का शर्मा

 बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने शुक्रवार को अपना 32वां जन्मदिन मनाया और इस मौके पर उन्होंने एक कविता लिखते हुए सभी दुखों व पीड़ाओं के खत्म होने की इच्छा जताई। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर अपनी लिखी इस कविता को साझा किया है।

अभिनेत्री ने इस दिन अपना जन्मदिन कोविड-19 को फैलने से रोकने के चलते सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन में अपने घर पर रहते हुए ही मनाया। अभिनेत्री ने बीते दिन सोशल मीडिया के माध्यम से दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और इरफान खान के हाल ही में निधन होने पर शोक भी व्यक्त किया।

जन्मदिन पर अनुष्का की लिखी कविता पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कियारा आडवाणी ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो अनुष्का। मैं दुआ करती हूं कि तुम्हारी ये इच्छाएं पूरी हो। ढेर सारा प्यार।"

अभिनय की बात करें, अनुष्का ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक निमार्ता के तौर पर अपना डेब्यू कर चुकी हैं। अनुष्का के बैनर क्लीन स्लेट फिल्म्स ने अमेजन प्राइम के ओरिजिनल सीरीज 'पाताल लोक' का निर्माण किया है, जिसे 15 मई से प्रसारित किया जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन