1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर के नक्शे कदमों पर चल रहे हैं शाहिद कपूर और आयुष्मान खुराना के भाई

रणबीर के नक्शे कदमों पर चल रहे हैं शाहिद कपूर और आयुष्मान खुराना के भाई

 Published : Jul 28, 2017 12:20 pm IST,  Updated : Jul 28, 2017 12:20 pm IST

आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति खुराना और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर इन दिनों रणबीर कपूर के नक्शे कदमों पर चल रहे हैं। इन दोनों के साथ फिल्म ‘नीरजा’ के अभिनेता जिम सर्ब का भी नाम शामिल है। दरअसल ये तीनों अभिनेता अब रणबीर कपूर और अभिषेक बच्चन...

ayush- India TV Hindi
ayush

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति खुराना और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर इन दिनों रणबीर कपूर के नक्शे कदमों पर चल रहे हैं। इन दोनों के साथ फिल्म ‘नीरजा’ के अभिनेता जिम सर्ब का भी नाम शामिल है। दरअसल ये तीनों अभिनेता अब रणबीर कपूर और अभिषेक बच्चन की तरह ऑल स्टार्स फुटबॉल क्लब (एसएफसी) में शामिल हो गए हैं। वैसे अपारशक्ति को अक्सर क्रिकेट समारोहों में शामिल होते देखा जाता रहा है और वह इस फुटबॉल क्लब का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं। क्लब में शामिल सभी लोग हर रविवार को एक दूसरे के साथ इस खेल का अभ्यास करते हैं।

अपारशक्ति ने अपने एक बयान में कहा, "भले ही फुटबॉल मेरा पहला पसंदीदा खेल न हो, लेकिन खिलाड़ी हमेशा खिलाड़ी ही रहता है। मुझमें बड़े मैदानों में दौड़ने की क्षमता है। मैं रविवार को टीम के साथ किए जाने वाले अभ्यास का आनंद ले रहा हूं। हमारे पास कई पुराने और युवा लोग हैं और इस कारण हमारी टीम अच्छी है।" ईशान, जिम और अपारशक्ति भारतीय युवाओं को खेल की ओर आकर्षित करने के लिए इस क्लब से जुड़े हैं।

इस मैच से जमा होने वाला धन जरूरतमंद लोगों की मदद और फुटबॉल खिलाड़ियों की मदद के लिए इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि अपराशक्ति को जल्द ही अभिनेत्री शमिता शेट्टी के साथ एक वेब सीरीज में देखा जाएगा। वहीं ईशान खट्टर पिछले कुछ वक्त से बॉलीवुड में अपनी कदम रखने को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। (अक्षय कुमार ने खोला बड़ा राज, हो चुके हैं सेक्सुल अब्यूज का शिकार)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन