1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'आप की अदालत' में कंगना का इंटरव्यू देखकर भड़के 'सिमरन' के लेखक, कहा 'तुम मुंहफट औरत हो, मैं गे हूं'

'आप की अदालत' में कंगना का इंटरव्यू देखकर भड़के 'सिमरन' के लेखक, कहा 'तुम मुंहफट औरत हो, मैं गे हूं'

 Published : Sep 06, 2017 05:06 pm IST,  Updated : Sep 06, 2017 05:20 pm IST

हंसल मेहता की आने वाली फिल्म सिमरन के राइटिंग क्रेडिट को कंगना के साथ शेयर करने की वजह से अपूर्व सुर्खियों में थे। उन्होंने ट्वीट किया था- प्यार, लड़ाई और फिल्म प्रमोशन में सब कुछ जायज है।

apurva asrani, kangana ranaut - India TV Hindi
apurva asrani, kangana ranaut

नई दिल्ली: इंडिया टीवी के शो आप की अदालत में कंगना रनौत ने बेबाक होकर बॉलीवुड इंडस्ट्री पर कई बड़े खुलासे किए हैं। कंगना ने ऋतिक रोशन, राकेश रोशन, अध्ययन सुमन और आदित्य पंचोली पर खुलकर बात की। कंगना ने करण जौहर पर भी बेबाक होकर अपनी बात रखी। रनौत ने अपने इंटरव्यू में फिल्म ‘सिमरन’ के राइटर अपूर्व असरानी के बारे में भी बात की। अब असरानी ट्विटर और फेसबुक पर कंगना के खिलाफ काफी कुछ लिख रहे हैं।

हंसल मेहता की आने वाली फिल्म सिमरन के राइटिंग क्रेडिट को कंगना के साथ शेयर करने की वजह से अपूर्व सुर्खियों में थे। उन्होंने ट्वीट किया था- प्यार, लड़ाई और फिल्म प्रमोशन में सब कुछ जायज है।

कंगना रनौत पर भड़के आदित्य पंचोली, भेज सकते हैं लीगल नोटिस

अब अपूर्व एक बार फिर से चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर कई ट्वीट और फेसबुक पर लंबा-चौड़ा एक पोस्ट लिखा है। अपूर्व ने लिखा है- मैं अचानक उठी इस छद्म नारीवाद की लहर से परेशान हूं और हमेशा के लिए इसे बंद करना चाहता हूं, क्योंकि जो महिलाओं सभ्यता और निष्पक्षता की सीमाओं लांघकर ‘आदमियों ने यह किया’, ‘हम क्यों नहीं कर सकते?’ जैसे तर्क देती हैं वो सिर्फ समस्याएं पैदा करती हैं।

आप की अदालत में कंगना को देखकर बोलीं कंगना रनौत

असरानी ने आगे कहा है- एक गे पुरुष के होने की वजह से मैंने पूरी जिंदगीभर पितृसत्ता का सामना किया है। आज मैं झूठे नारीवाद का सामना कर रहा हूं जो महिला के अपराध करते समय खुशी से चीयर करते हैं।

अपूर्व ने कहा कि मैंने इस मामले को खत्म कर दिया था लेकिन यह कंगना हैं जो उन्हें बार-बार पब्लिसिटी के लिए वही बात कर रही हैं। हम एक ऐसे समाज बन गए हैं जो महिला के नियम तोड़ने को सेलिब्रेट करते हैं लेकिन एक पुरुष को इसके लिए शर्मिंदा किया जाता है। आप भूल गईं लिंग के बजाए नियम तोड़ने का एक बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है।

अंत में अपूर्व ने कहा- मुझे यह कतई मंजूर नहीं कि फिल्‍म बनाने और लिखने वालों को सिर्फ इस वजह से परेशान किया जाए क्‍योंकि तुम एक मुंहफट महिला हो। अन्याय अन्याय  ही होता है।

यहां देखिए आप की अदालत का पूरा इंटरव्यू

ऋतिक के सपोर्ट में आईं सुजैन खान 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन