1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना ने लगाए ऋतिक पर गंभीर आरोप, एक्स-वाइफ सुजैन ने दिया करारा जवाब

कंगना ने लगाए ऋतिक पर गंभीर आरोप, एक्स-वाइफ सुजैन ने दिया करारा जवाब

 Published : Sep 04, 2017 11:55 am IST,  Updated : Sep 04, 2017 11:55 am IST

अभिनेत्री कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। फिलहाल लंबे समय से वह ऋतिक रोशन के साथ अपने विवाद को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने ऋतिक पर फिर निशाना साधा है, लेकिन इस बार उनके बचाव में...

kangana Ranaut- India TV Hindi
kangana Ranaut

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और अभिनेता ऋतिक रोशन के कथित रिलेशनशिप को लेकर पिछले लंबे वक्त से सुर्खियां छाई बनी हैं। हाल ही में कंगना ने इंडिया टीवी के खास शो 'आप की अदालत' में ऋतिक संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात कीं। उन्होंने इस दौरान उन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। हालांकि जहां एक तरफ इस मामले पर ऋतिक फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं, वहीं उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान अब उनके बचाव में सामने आई हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर ऋतिक के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है इसके साथ ही उन्होंने अपने पूर्व पति की अच्छाई के बारे में बताया है। कंगना ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि, ऋतिक ने उन्हें पब्लिकली अपनाने से साफ इंकार कर दिया था, क्योंकि उस समय वह सुजैन के साथ रिश्ते में थे। लेकिन तलाक के बाद उन्होंने मेरे साथ भविष्य में साथ रहने का वादा किया था।

गौरतलब है कि तलाक के बाद भी सुजैन को अक्सर ऋतिक के साथ छुट्टियां बिताते और परिवार के हर फंक्शन में शरीक होते देखा जाता है। उन्होंने 3 सितंबर को सोशल मीडिया पर यह तस्वीर पोस्ट की है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "कोई आरोप या बुरी साजिश ऐसी नहीं हो सकती जो किसी भी पवित्र आत्मा पर अपने वजन से विजय प्राप्त कर सके।" अब उनके इस पोस्ट को देखकर कहा जा रहा है कि यह कंगना को उनके दिए गए बयान का जवाब है।

गौरतलब है कि ऋतिक और कंगना के बीच का यह विवाद पिछले साल शुरु हुआ था। दरअसल ऋतिक के कहने पर कंगना को एक फिल्म से बाहर निकाल दिया गया था, जब इस बारे में कंगना से बात की गई तो उन्होंने ऋतिक को 'सिली एक्स' कहकर बुलाया। इसके बाद से यह लड़ाई चलती जा रही है। दोनों ही सितारों ने एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। (परेश रावल ने बताई सलमान खान के बारे में ये खास बात)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन