1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. परेश रावल ने बताई सलमान खान के बारे में ये खास बात

परेश रावल ने बताई सलमान खान के बारे में ये खास बात

 Published : Sep 04, 2017 09:21 am IST,  Updated : Sep 04, 2017 09:28 am IST

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्मों से करोड़ों लोगों का दिल पहले ही चुरा लिया है। सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि कई फिल्मी हस्तियां भी उनके बेहतरीन अंदाज से प्रभावित हैं। सलमान के साथ कई फिल्मों में कर चुके अभिनेता परेश रावल ने हाल ही में...

Salman Khan- India TV Hindi
Salman Khan

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान ने फिल्मों में अपने शानदार अभिनय और अपने जबरदस्त व्यक्तित्व से करोडों लोगों दिलों में खास जगह बनाई है। दबंग खान न सिर्फ आम लोगों को बल्कि इंडस्ट्री में भी कई हस्तियों को अपना दीवाना बनाया है। हाल ही में दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने कहा कि सलमान खान का अपना खुद का एक जादू और अभिनय शैली है और उन्हें लगता है कि सलमान अब ज्यादा शांत हो गए हैं। सलमान के साथ ‘रेडी’, ‘बागबान’, ‘हर दिल जो प्यार करेगा’, ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’ और ‘अंदाज अपना अपना’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके परेश रावल अब एक बार फिर से उनके साथ फिल्मकार अली अब्बास जफर की आगामी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में भी नजर आने वाले हैं।

उन्होंने सलमान की अभिनय शैली को लेकर कहा, “हर अभिनेता का अपना एक जादू होता है और सलमान भी उन्हीं में से हैं। मैंने उनके साथ कई फिल्में में काम किया है। उनके साथ काम करना आसान है, वह चीजों को समझाते हैं और हमेशा मदद के लिए तैयार रहते हैं। मुझे लगता है कि अब वह ज्यादा शांत हो गए हैं।“

बता दें कि परेश रावल इस समय अपनी आगामी फिल्म ‘पटेल की पंजाबी शादी’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके अलावा ऋषि कपूर, वीर दास, पायल घोष और प्रेम चोपड़ा भी मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म 15 सितंबर को रिलीज हो रही है। (निर्मला सीतारमण को देश का रक्षामंत्री बनाए जाने पर बोले रणदीप हुड्डा)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन