1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड में फिर लौट आया है डबल रोल का दौर, 'मुबारकां' और 'जेंटलमैन' के बाद अब 'जुड़वा 2'

बॉलीवुड में फिर लौट आया है डबल रोल का दौर, 'मुबारकां' और 'जेंटलमैन' के बाद अब 'जुड़वा 2'

 Published : Sep 03, 2017 04:32 pm IST,  Updated : Sep 03, 2017 04:34 pm IST

हाल ही में 'मुबारकां', 'ए जेंटलमैन' में हमें जुड़वा भूमिकाएं देखने को मिली थी, अब 'जुड़वा 2' को देखकर लगता है कि बॉलीवुड में दोहरी भूमिकाओं का दौर फिर से लौट आया है।

judwaa double role- India TV Hindi
varun dhawan arjun kapoor

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू की फिल्म ‘जुड़वा 2’ रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में वरुण धवन डबल रोल में हैं। सलमान खान की फिल्म ‘जुड़वा’ की रीमेक ‘जुड़वा 2’ के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। हाल ही में फिल्म 'मुबारकां', 'ए जेंटलमैन' में हमें जुड़वा भूमिकाएं देखने को मिली थी लगता है बॉलीवुड में दोहरी भूमिकाओं का दौर फिर से लौट आया है।

फिल्म 'मुबारकां' 28 जुलाई को रिलीज हुई थी, जिसमें अर्जुन कपूर दोहरे किरदार करण और चरण में नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म 'ए जेंटलमैन' में सिद्धार्थ मल्होत्रा भले ही दोहरी भूमिका में नहीं थे, लेकिन वह दो अलग-अलग अवतार गौरव और ऋषि के रूप में अवतार में नजर आए, जिनकी शख्सियत अलग-अलग थी। गौरव जहां सुंदर व सुशील था, वहीं ऋषि जोखिम उठाने वाला था।

अब अभिनेता वरुण धवन फिल्म 'जुड़वा-2' में दोहरी भूमिका में प्रेम और राजा के करिदार में नजर आने जा रहे हैं। तो तैयार हो जाइए, डबल रोल का एक और धमाल देखने के लिए।

(इनपुट- आईएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन