1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जैकलिन फर्नाडिज ले रही हैं इस भाषा को सीखने में दिलचस्पी

जैकलिन फर्नाडिज ले रही हैं इस भाषा को सीखने में दिलचस्पी

 Published : Aug 24, 2017 03:05 pm IST,  Updated : Aug 24, 2017 03:05 pm IST

जैकलिन फर्नाडिज इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ए एजेंटलमेन’ और ‘जुड़वा 2’ को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। जैकलिन आज इंडस्ट्री में एक जाना माना चेहरा बन चुकी हैं। उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है।

Jacqueline Fernandez- India TV Hindi
Jacqueline Fernandez

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडिज इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ए एजेंटलमेन’ और ‘जुड़वा 2’ को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। जैकलिन आज इंडस्ट्री में एक जाना माना चेहरा बन चुकी हैं। उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। श्रीलंका में जन्मी, बहरीन में पली बढ़ी जैकलिन कहा कहना है कि उन्होंने हर उस चीज को गले लगाया है जो मुंबई ने उन्हें दी है और अब वह खूबसूरत भाषा उर्दू सीखने के लिए उत्सुक हैं। जैकलिन ने यहां एक साक्षात्कार मे कहा, "उर्दू सीखने में मेरी वास्तविक दिलचस्पी है। ऐसी भाषा जो बेहद सुंदर है। कई बार ऐसा होता है कि मैं कुछ पढ़ती हूं और अगर वह मुझे दिलचस्प लगा तो मैंने इन्हें लिखा और सीखा और अपनी बातचीत में इसे शामिल करने की कोशिश की।"

उन्होंने कहा, "एक बार भाषा सीख ली तो मैं इसी भाषा में किताब पढ़ना चाहूंगी। यह धीरे-धीरे होने वाली प्रक्रिया है और मैं सब कुछ धीरे-धीरे सीखना चाहूंगी।" कहा जाता है कि सलमान खान अभिनीत 'किक' की शूटिंग के दौरान सुपरस्टार ने अभिनेत्री को उर्दू सिखाने के लिए शिक्षक बुलाया था। इसके अलावा, जैकलिन बाहरी गतिविधियों का भी आनंद लेती हैं। (CBFC के नए अध्यक्ष प्रसून जोशी ने इंडस्ट्री को दिया पहला झटका, इस फिल्म को कर डाला बैन)

जैकलिन ने कहा, "जब भी मुझे वक्त मिलता है तो मैं घुड़सवारी करती हूं। मुझे यह पसंद है। मैं पियानो भी बजाती हूं। खाना बनाना, किताबें पढ़ना अच्छा लगता है। मैं वीडियो गेम नहीं खेलती।" उनकी नई फिल्म 'ए जेंटलमैन' 25 अगस्त को रिलीज हो रही है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा प्रमुख भूमिका में हैं। वहीं ‘जुड़वा 2’ में वह वरुण धवन के साथ रोमांस करती हुई दिखाई दे रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन