1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपनी आने वाली फिल्म 'पानीपत' के लिए घुड़ सवारी सीख रहे हैं अर्जुन कपूर

अपनी आने वाली फिल्म 'पानीपत' के लिए घुड़ सवारी सीख रहे हैं अर्जुन कपूर

 Published : Jan 05, 2019 03:03 pm IST,  Updated : Jan 05, 2019 03:03 pm IST

अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पानीपत' के लिए घुड़सवारी सीख रहे हैं।

arjun kapoor- India TV Hindi
arjun kapoor Image Source : INSTAGRAM/ARJUN KAPOOR

अर्जुन कपूर(Arjun kapoor) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पानीपत' के लिए फिट रहने की तैयारी में लगे हुए हैं। अर्जुन पानीपत के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। अपनी ऐतिहासिक फिल्म 'पानीपत' की तैयारी के लिए घुड़सवारी सीख रहे अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि सीखने की प्रक्रिया बेहतरीन रही। अर्जुन ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर महालक्ष्मी रेसकोर्स की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह घोड़े पर बैठे हैं। 

इसके साथ उन्होंने लिखा, "नया साल, नई चीजें सीखी। 2018 का पूरा महीना पशुओं, प्रकृति और सूर्योदय के बीच गुजरा। जैसे ही मैं पानीपत की शूटिंग दोबारा शुरू कर रहा हूं तो मैं घुड़सवारी सीखकर खुद को बहुत सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।"

उन्होंने कहा, "सीखने की प्रक्रिया सशक्त, बेहतरीन रही। सेट पर लौटने को लेकर उत्साहित हूं।" आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित, 'पानीपत' में कृति सैनन और संजय दत्त जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है। इस बात की जानकारी खुद अर्जुन कपूर ने ट्वीट करके दी थी।

हिंदी साहित्यकार अशोक चक्रधर ने 'पानीपत' के डायलॉग लिखे हैं। फिल्म में पानीपत का तीसरा युद्ध क्यूं हुआ इस बारे में बताया जाएगा। फिल्म का निर्माण सुनीता गोवारिकर विजन वल्र्ड के सहयोग से अपने होम प्रोडक्शंस एजीपीपीएल के तहत कर रही हैं।  फिल्म 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी। फिल्म में संजय दत्त भी हैं। फिल्म में अर्जुन का लुक काफी शानदार है। वह मूछों पर ताव देते नजर आने वाले हैं।  यह फिल्म 6 दिसंबर, 2019 को रिलीज होगी।'

(इनपुट-आईएएनएस)

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

अपनी आने वाली फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' को लेकर बोली यामी गौतम, हम देशभक्ति वाली फिल्में कम बनाते हैं

मर्णिकर्णिका और ठाकरे के कारण चीट इंडिया के मेकर्स ने बदली अपनी रिलीज डेट, अब इमरान हाशमी की फिल्म इस दिन रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन