1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कियारा आडवाणी का पोज़ कॉपी करने के लिए अर्जुन कपूर ने ली वरुण धवन की चुटकी

कियारा आडवाणी का पोज़ कॉपी करने के लिए अर्जुन कपूर ने ली वरुण धवन की चुटकी

 Published : Nov 01, 2021 07:06 pm IST,  Updated : Nov 01, 2021 07:06 pm IST

वरुण धवन बॉलीवुड के उन खुशमिजाज कलाकारों में से एक हैं जिन्हें सेट पर अपने साथी कलाकारों के साथ मस्ती करना अच्छा लगता है। 

Arjun Kapoor- India TV Hindi
कियारा आडवाणी का पोज़ कॉपी करने के लिए अर्जुन कपूर ने ली वरुण धवन की चुटकी Image Source : INSTAGRAM/ARJUN KAPOOR

कियारा आडवाणी की तरफ से फिल्म 'जुग जुग जीयो' के सेट से कुछ तस्वीरें साझा की गई हैं। इन तस्वीरों को बाद वरुण धवन ने भी उसी जगह से तस्वीरों की एक सीरीज साझा की, जहां से कियारा आडवाणी ने अपनी पोस्ट साझा किया था।

वरुण धवन की तस्वीर को देखने के बाद अर्जुन कपूर ने उनकी चुटकी लेते हुए कमेंट किया कि उन्होंने कियारा की पोज को कॉपी क्यों किया है? वहीं वरुण की तस्वीर पर विक्की कौशल ने लिखा, "राज मेहता को भी वहां पोज देते हुए देखने के लिए मैं इंतजार कर रहा हूं!"

अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अर्जुन कपूर के कमेंट पर अपना रिएक्शन देते हुए वरुण धवन की खिचाई की। कियारा ने लिखा, "मैं जो कुछ भी करती हूं उसकी कॉपी करना बंद करो!"

Varun Dhawan
Image Source : INSTAGRAM/VARUN DHAWANकियारा आडवाणी का पोज़ कॉपी करने पर अर्जुन कपूर ने ली वरुण धवन की चुटकी

वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण को आखिरी बार डेविड धवन की 'कुली नंबर 1' में सारा अली खान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए देखा गया था। इसके अलावा, वह परम वीर चक्र हासिल करने वाले अरुण खेत्रपाल की बायोपिक के लिए जल्द ही 'अंधाधुन' के निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ काम करने वाले हैं। वह 'भेदिया' में कृति सैनन और अभिषेक बनर्जी के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए भी दिखाई देंगे।

कियारा आडवाणी को आखिरी बार फिल्म शेरशाह में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट देखा गया था। 'जुग जुग जीयो' में कियारा अनिल कपूर और नीतू कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती हुई दिखाई देंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन