1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना वायरस से रिकवर होने के बाद ऐसा महसूस कर रहे हैं अर्जुन कपूर, खुद किया खुलासा

कोरोना वायरस से रिकवर होने के बाद ऐसा महसूस कर रहे हैं अर्जुन कपूर, खुद किया खुलासा

 Written By: IANS
 Published : Oct 07, 2020 02:58 pm IST,  Updated : Oct 07, 2020 02:58 pm IST

अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा कर अपनी सेहत की जानकारी दी है।

arjun kapoor covid 19 negative- India TV Hindi
अर्जुन कपूर कोविड-19 की जांच में निगेटिव पाए गए हैं Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर कोविड-19 की जांच में निगेटिव पाए गए हैं। उनका कहना है कि मैं पूरी तरह ठीक हो चुका हूं और काम पर वापस लौटने के लिए बेहद रोमांचित हूं। बुधवार को अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा कर अपनी सेहत की जानकारी दी है।

अर्जुन ने लिखा, "हाय! मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरे कोरोनावायरस की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। पूरी तरह से ठीक हो जाने के बाद मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं और काम पर लौटने के लिए रोमांचित हूं।"

'भूत पुलिस' में सैफ अली खान और अर्जुन कपूर के साथ यामी गौतम, जैकलीन फर्नांडिस आएंगी नजर

अर्जुन ने अपने प्रशंसकों का आभार जताया है और उन्हें भी शुक्रिया कहा है, जिन्होंने ठीक होने के दौरान अर्जुन को अपना समर्थन दिया है।

अभिनेता लिखते हैं, "आप सबकी दुआओं और शुभकामनाओं के लिए आपको शुक्रिया। यह वायरस खतरनाक है इसलिए मेरी सबसे अपील है कि हर कोई इसे गंभीरता से लें।"

उन्होंने आगे लिखा, "लोगों को समझना चाहिए कि कोरोनावायरस से कोई भी प्रभावित हो सकता है - बच्चा से लेकर बूढ़ा। इसलिए कृपया हर वक्त मास्क पहने रहे। बीएमसी को उनके समर्थन और मदद के लिए धन्यवाद और साथ ही सभी फ्रंटलाइन वर्कस को सैल्यूट, जो खुद को जोखिम में डालकर हमें बचा रहे हैं।"

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन