1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'भूत पुलिस' में सैफ अली खान और अर्जुन कपूर के साथ यामी गौतम, जैकलीन फर्नांडिस आएंगी नजर

'भूत पुलिस' में सैफ अली खान और अर्जुन कपूर के साथ यामी गौतम, जैकलीन फर्नांडिस आएंगी नजर

 Published : Sep 03, 2020 11:24 am IST,  Updated : Sep 03, 2020 11:24 am IST

हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' में सैफ अली खान और अर्जुन कपूर के साथ यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आएंगी।

bhoot police- India TV Hindi
भूत पुलिस Image Source : INSTAGRAM/TARANADARSH

सैफ अली खान और अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'भूत पुलिस' में यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आएंगी। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को पवन किरप्रलानी डायरेक्ट कर रहे हैं और इसे रमेश तौरानी और अक्षय पुरी प्रोड्यूस कर रहे हैं।

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर शेयर किया- जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम ने हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत पुलिस की कास्ट को ज्वाइन किया है। फिल्म में सैफ अली खान और अर्जुन भी हैं। इस फिल्म को पवन किरपलानी डायरेक्ट, रमेश तौरानी और अक्षय पुरी प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग धर्मशाला, डलहॉजी और पालमपुर में शूटिंग होगी।

डायरेक्टर ने ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा था- रमेशजी, अक्षय पुरी और मैं इस स्पूकी एडवेंचर कॉमेडी को हर किसी के लिए बड़े पर्दे पर रोमांच और हंसी का अनुभव कराने के लिए उत्साहित हैं। मैं सैफ और अर्जुन के इस मनोरंजक फीचर के लिए एक साथ आने के लिए वास्तव में रोमांचित हूं। दोनों अपने ट्रेडमार्क मजेदार तत्वों को नए अवतार में लाते हुए दिखाई देंगे, जिसे वे इस फिल्म में चित्रित करेंगे। हम इस साल के अंत तक शूटिंग शुरू करने के लिए कमर कस रहे हैं। '

वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान 'आदिपुरुष' में विलेन के किरदार में नजर आएंगे। ओम राउत के डायरेक्शन में बन रही आदिपुरुष को भूषण कुमार को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन