1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन कपूर को दादी से मिली धमकी

अर्जुन कपूर को दादी से मिली धमकी

 Published : Jun 29, 2018 07:19 pm IST,  Updated : Jun 29, 2018 07:19 pm IST

अभिनेता अर्जुन कपूर को उनकी दादी निर्मल कपूर से जल्द शादी करने के लिए धमकी भरा संदेश मिला है। अभिनेता ने गुरुवार को ट्विटर पर यह संदेश साझा किया।

अर्जुन कपूर- India TV Hindi
अर्जुन कपूर Image Source : PTI

मुंबई: अभिनेता अर्जुन कपूर को उनकी दादी निर्मल कपूर से जल्द शादी करने के लिए धमकी भरा संदेश मिला है। अभिनेता ने गुरुवार को ट्विटर पर यह संदेश साझा किया।

अर्जुन ने लिखा, "जब आपकी दादी गिफ्ट में धमकी देती हैं। अनुरोध के साथ आदेश।" अभिनेता ने अपनी एक तस्वीर भी साझा की, "जल्दी करो शादी।" फिल्म 'गुंडे' के अभिनेता मंगलवार को 33 वर्ष के हुए और उन्होंने मुंबई में परिवार के साथ जन्मदिन का जश्न मनाया।

अभिनय की बात करें तो वह इन दिनों 'संदीप और पिंकी फरार', 'नमस्ते इंग्लैंड', 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' और 'पानीपत' पर काम कर रहे हैं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन