1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन कपूर के बर्थडे पर जान्हवी कपूर ने लिखा इमोशनल पोस्ट, कहा- भैया आप हमारी ताकत हो

अर्जुन कपूर के बर्थडे पर जान्हवी कपूर ने लिखा इमोशनल पोस्ट, कहा- भैया आप हमारी ताकत हो

 Published : Jun 26, 2018 06:32 pm IST,  Updated : Jun 26, 2018 06:33 pm IST

26 जून को बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर अर्जुन कपूर का जन्मदिन होता है। इस बार अर्जुन का जन्मदिन काफी खास रहा क्योंकि इश बार उनके जन्मदिन में उनका पूरा परिवार साथ था। बहन अंशुला कपूर और पिता बोनी कपूर के अलावा जान्हवी कपूर और खुशी कपूर भी इस बार अर्जुन के साथ थे।

अर्जुन कपूर-जान्हवी...- India TV Hindi
अर्जुन कपूर-जान्हवी कपूर

मुंबई: 26 जून को बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर अर्जुन कपूर का जन्मदिन होता है। इस बार अर्जुन का जन्मदिन काफी खास रहा क्योंकि इश बार उनके जन्मदिन में उनका पूरा परिवार साथ था। बहन अंशुला कपूर और पिता बोनी कपूर के अलावा जान्हवी कपूर और खुशी कपूर भी इस बार अर्जुन के साथ थे।

26 जून 1985 को मुंबई में पैदा हुए अर्जुन ने 33 साल के हो गए। इस मौके पर उनकी बहन जान्हवी कपूर ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। जान्हवी ने लिखा- आप हमारी ताकत हैं, लव यू, हैप्पी बर्थडे अर्जुन भैया। इस पोस्ट के साथ ही जान्हवी ने अंशुला और खुशी के साथ अपनी और अर्जुन कपूर की तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर सोनम कपूर की शादी की है, जिसमें चारों भाई-बहन की केमिस्ट्री देखी जा सकती है।

जाह्नवी और खुशी पिता बोनी कपूर के साथ अर्जुन के घर बर्थडे मनाने पहुंचे थे।

Janhvi
Image Source : PTIJanhvi

Janhvi-khushi
Image Source : PTIJanhvi-khushi

Janhvi, arjun, khushi, boney 
Image Source : PTIJanhvi, arjun, khushi, boney 

boney-janhvi
Image Source : PTIboney-janhvi

बता दें, हाल ही में अर्जुन कपूर ने परिणीति के साथ बन रही फिल्म नमस्ते इंग्लैंड की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म के अलावा अर्जुन संदीप और पिंकी फरार में भी नजर आने वाले हैं।

अर्जुन कपूर ने साल 2012 में परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म ‘इश्कजादे’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने के साथ ही एक हीरो के रूप में ‘इश्क्जादे’ से अपने बॉलीवुड के सफ़र की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने ‘औरेंगज़ेब’, ‘गुंडे’, ‘टू स्टेट्स’, ‘तेवर’, ‘की एंड का’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’, ‘मुबारकां’ जैसी कई फिल्मों में काम किया।

वहीं दूसरी तरफ जान्हवी कपूर की डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ अगले महीने रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर के भाई ईषान खट्टर लीड रोल में हैं।

अर्जुन कपूर और अंशुला श्रीदेवी की मौत के बाद जान्हवी और खुशी के लिए ढाल बनकर खड़े रहे। हर मौके पर अर्जुन और अंशुला ने जान्हवी और खुशी को संभाला।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन