1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन और परिणीति ने पूरी की 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग

अर्जुन और परिणीति ने पूरी की 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग

 Published : Jun 21, 2018 04:13 pm IST,  Updated : Jun 21, 2018 04:13 pm IST

विपुल अमृतलाल शाह की 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म के कलाकारों और फिल्म से जुड़े सदस्यों ने शूटिंग पूरी होने का जश्न मनाया।

Arjun kapoor- India TV Hindi
Arjun kapoor

मुंबई: विपुल अमृतलाल शाह की 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म के कलाकारों और फिल्म से जुड़े सदस्यों ने शूटिंग पूरी होने का जश्न मनाया। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह ने फिल्म के निर्माता जयंतीलाल गडा और उनके परिवार के साथ रैपअप पार्टी का आनंद लिया। इस दौरान बोनी कपूर और सतीश कौशिक भी मौजूद थे।

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अपनी डेब्यू फिल्म 'इशकजादे' के बाद दूसरी बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

विपुल शाह द्वारा निर्देशित 'नमस्ते लंदन' को न केवल दर्शकों और आलोचकों से प्यार और सराहना प्राप्त हुई थी बल्कि बॉक्स ऑफिस पर हिट भी साबित हुई थी और यह फिल्म इसी का सीक्वल है।

'नमस्ते इंग्लैंड' 19 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन