1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा नमस्ते इंग्लैंड के सेट पर इस तरह कर रहे हैं मटरगश्ती!

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा नमस्ते इंग्लैंड के सेट पर इस तरह कर रहे हैं मटरगश्ती!

 Published : Jun 06, 2018 11:31 pm IST,  Updated : Jun 06, 2018 11:31 pm IST

परिणीति चोपड़ा ने सह-कलाकार अर्जुन कपूर और निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह के साथ नमस्ते इंग्लैंड के सेट से कुछ मस्तीभरे पल अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए है। पंजाब शेड्युल खत्म करने के बाद, नमस्ते इंग्लैंड की टीम वर्तमान में लंदन में फिल्म की शूटिंग कर रहे है। ऑफ-स्क्रीन होने वाली मस्ती-मज़ाक की झलक साझा करते हुए, परिणीति चोपड़ा ने लंदन शेड्युल की झलक अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की है।

अर्जुन कपूर-परिणीति- India TV Hindi
अर्जुन कपूर-परिणीति Image Source : PTI

नई दिल्ली: परिणीति चोपड़ा ने सह-कलाकार अर्जुन कपूर और निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह के साथ नमस्ते इंग्लैंड के सेट से कुछ मस्तीभरे पल अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए है। पंजाब शेड्युल खत्म करने के बाद, नमस्ते इंग्लैंड की टीम वर्तमान में लंदन में फिल्म की शूटिंग कर रहे है। ऑफ-स्क्रीन होने वाली मस्ती-मज़ाक की झलक साझा करते हुए, परिणीति चोपड़ा ने लंदन शेड्युल की झलक अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की है।

अभिनेता समय-समय पर सेट से शूट की तस्वीरे शेयर कर के दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ़ बनाये रखते है। इससे पहले, अभिनेताओं ने पंजाब शेड्युल से तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की थी जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अपनी डेब्यू फिल्म "इशकज़ादे" के बाद दूसरी बार एक साथ बड़े पर्दे पर नज़र आएंगे।

विपुल शाह द्वारा निर्देशित "नमस्ते लंदन" को न केवल दर्शकों और आलोचकों से प्यार और सराहना प्राप्त हुई थी बल्कि बॉक्स ऑफिस पर  हिट साबित हुई थी। अक्षय-कैटरीना अभिनीत की सुपरहिट सफलता के बाद, विपुल शाह अब अर्जुन कपूर और परिनीती चोपड़ा के साथ फ़िल्म की अगली कड़ी 'नमस्ते इंग्लैंड' को पेश करने के लिए तैयार हैं।

विपुल अमृतलाल शाह की 'नमस्ते इंग्लैंड' एक युवा और ताज़ा कहानी है  जिसमे दो व्यक्ति जसमीत और परम की जीवन यात्रा को दर्शाया गया है।

फ़िल्म में भारत और यूरोप के खूबसूरत लैंडस्केप में इनकी प्रेम कहानी को ट्रैक किया जाएगा जिसकी शुरुवात पंजाब के लुधियाना से होती है जिसके बाद अमृतसर, ढाका और फिर पेरिस से ले कर ब्रसेल्स और अंत में लंदन का दीदार किया जाएगा।

विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित और निर्देशित, फिल्म को ब्लॉकबस्टर मूवी एंटरटेनर्स के साथ मिलकर पेन फिल्म और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

'नमस्ते इंग्लैंड' ने इस घोषणा के साथ शूटिंग का आगाज़ कर दिया था और इस साल दशहरे पर नज़दीकी सिनेमाघरों में प्रशंसकों से रूबरू होने के लिए तैयार है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन