1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एली या उर्वशी नहीं बल्कि बॉलीवुड की इस हॉट एक्ट्रेस पर आया हार्दिक पांड्या का दिल

एली या उर्वशी नहीं बल्कि बॉलीवुड की इस हॉट एक्ट्रेस पर आया हार्दिक पांड्या का दिल

 Published : Jun 06, 2018 09:22 pm IST,  Updated : Jun 06, 2018 09:22 pm IST

दोनों इस रिश्ते को अभी छिपाकर रखना चाहते हैं। फिलहाल वो एक दूसरे को ज्यादा से ज्यादा जानने की कोशिश कर रहे हैं।

हार्दिक पांड्या- India TV Hindi
हार्दिक पांड्या

नई दिल्ली: टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। पहले एली अवराम फिर उर्वशी रौतेला और अब उनका नाम बॉलीवुड की एक और हॉट एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जा रहा है। खबर है कि हार्दिक पांड्या बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता को डेट कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक दोनों एक पार्टी में मिले वहां उन्होंने एक दूसरे का नंबर लिया और फिर बात शुरू कर दी। बातों मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा और अब दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। दोनों कई बार सीक्रेटली लंच और डिनर के लिए भी मिलें।

दोनों इस रिश्ते को अभी छिपाकर रखना चाहते हैं। फिलहाल वो एक दूसरे को ज्यादा से ज्यादा जानने की कोशिश कर रहे हैं।

पिछले दिनों खबर आई थी कि हार्दिक पांड्या का एली से ब्रेकअप हो गया। इसकी वजह थी हार्दिक का कैजुअल नेचर। जहां एली इस रिश्ते को आगे ले जाना चाहती थीं वहीं हार्दिक इस रिश्ते को लेकर कैजुअल थे और आखिरकार उनका रिश्ता टूट गया।

एली हार्दिक के भाई की शादी में भी शरीक हुई थीं। दोनों के नाम लंबे समय से एक दूसरे से जोड़े जा रहे थे जिसे हार्दिक पांड्या और एली अवराम ने कभी इनकार नहीं किया।

उर्वशी से भी हार्दिक का नाम जुड़ा था। दोनों एख पार्टी में मिले थे जहां दोनों के बीच अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिली। हालांकि उनके बीच का रिश्ता ज्यादा वक्त तक नहीं चला।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन