1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुजैन खान नहीं 20 साल छोटी इस लड़की की वजह से हुआ है अर्जुन रामपाल का तलाक?

सुजैन खान नहीं 20 साल छोटी इस लड़की की वजह से हुआ है अर्जुन रामपाल का तलाक?

 Published : Jun 06, 2018 04:34 pm IST,  Updated : Jun 06, 2018 04:37 pm IST

पहले मीडिया में खबरें आई थीं कि ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन के साथ अर्जुन रामपाल का रिश्ता है इसी वजह से दोनों का तलाक हुआ, लेकिन जो खबरें अब सामने आई हैं उसके मुताबिक अर्जुन की जिंदगी में सुजैन नहीं बल्कि कोई और लड़की है।

अर्जुन रामपाल- नताशा- India TV Hindi
अर्जुन रामपाल- नताशा

नई दिल्ली: हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपनी पत्नी मेहर के साथ मिलकर तलाक की घोषणा की थी। लंबे समय से दोनों की शादी टूटने की कगार पर थी, आखिरकार दोनों ने स्टेटमेंट जारी करके अलग होने की खबर मीडिया में दे दी। पहले मीडिया में खबरें आई थीं कि ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन के साथ अर्जुन रामपाल का रिश्ता है इसी वजह से दोनों का तलाक हुआ, लेकिन जो खबरें अब सामने आई हैं उसके मुताबिक अर्जुन की जिंदगी में सुजैन नहीं बल्कि कोई और लड़की है।

मीडिया में जो खबरें आई हैं उसके मुताबिक अर्जुन रामपाल की दोस्ती बादशाह के डीजे वाले बाबू गाने में डांस करने वाली खूबसूरत मॉडल और डांसर नताशा स्टेनकोविक से हो गई है। नताशा ने अर्जुन रामपाल की फिल्म सत्याग्रह और डैडी में डांस किया था। खबर है कि डैडी के बाद से अर्जुन और नताशा की जान पहचान काफी बढ़ गई और अब अर्जुन और नताशा काफी करीब आ चुके हैं, दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

नताशा
नताशा

बता दें, नताशा को सबसे ज्यादा पहचान बादशाह के गाने डीजे वाले बाबू से मिली थी। हाल ही में वह फिल्म फुकरे रिटर्न्स के गाने महबूबा में नजर आई थीं। नताशा बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

नताशा
नताशा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन