नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर ने शादी के 20 साल बाद आखिरकार अलग होने का फैसला कर लिया है। दोनों के बीच लंबे समय से अनबन की खबरें थीं। दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया।
Related Stories
बता दें, अर्जुन और मेहर की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी माहिका 16 साल की है और छोटी बेटी मार्या 13 साल की है। एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत करते हुए अर्जुन ने कहा- हमें लगता है कि अब हमें अलग हो जाना चाहिए। अर्जुन ने यह भी कहा कि रिश्ते खत्म हो सकते हैं, लेकिन प्यार जिंदा रहता है।

स्टेटमेंट में अर्जुन रामपाल ने कहा- 20 साल का हमारा ये सफर खूबसूरत यादों से भरपूर है, लेकिन हर एक सफर के रास्ते अलग होते हैं। अब वक्त आ गया है कि हम अलग-अलग रास्तों पर चले। हम दोनों बहुत प्राइवेसी पसंद करने वाले इंसान हैं, इसलिए यह स्टेटमेंट जारी करना मेरे लिए मुश्किल रहा है। हम अपने परिवार और बच्चों के लिए हमेशा खड़े हैं। हम एक दूसरे की प्राइवेसी की सराहना करते हैं। रिश्ते खत्म हो जाते हैं, लेकिन प्यार जिंदा रहता है। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं बोल सकता हूं।
