1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'डांसिंग अंकल' संजीव से मिले CM शिवराज सिंह चौहान, इस बीच अंकल ने कह दी ये बड़ी बात...

'डांसिंग अंकल' संजीव से मिले CM शिवराज सिंह चौहान, इस बीच अंकल ने कह दी ये बड़ी बात...

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Jun 06, 2018 05:01 pm IST,  Updated : Jun 06, 2018 05:01 pm IST

अपने डांस की वजह से रातों-रात स्टार बने विदिशा के प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव उर्फ डब्बू जी को मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने परिवार के साथ घर पर बुलाया। संजीव पत्नी अंजलि और दोनों बेटों के साथ मुख्य मंत्री आवाज पर पहुंचे।

संजीव श्रीवास्तव- India TV Hindi
संजीव श्रीवास्तव

विदिशा (मध्य प्रदेश): अपने डांस की वजह से रातों-रात स्टार बने विदिशा के प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव उर्फ डब्बू जी को मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने परिवार के साथ घर पर बुलाया। संजीव पत्नी अंजलि और दोनों बेटों के साथ मुख्य मंत्री आवाज पर पहुंचे। सीएम ने उनसे मिलने के बाद कहा कि वो कुछ अच्छी योजना बनाना चाहते हैं।

इस बीच डब्बू जी ने कहा कि मैं उस वीडियो को बनाने वाले और वायरल करने वाले शख्स से मिलना चाहता हूं, जिसने भी वो वीडियो बनाया है मुझे मिल जाए तो मैं उसके पैर छू लूंगा। बता दें, गोविंदा के गाने ‘दिल बहलता है...’ पर डांस करके डब्बू से रातों-रात इंटरनेट पर मशहूर हो गए। अनुष्का शर्मा, रवीना टंडन समेत कई सितारों ने उनके वीडियो शेयर करके तारीफ की। वहीं खुद गोविंदा भी डब्बू जी की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएं। उन्होंने कहा जिस तरह से वो भारी भरकम शरीर होने के बावजूद डांस कर रहे हैं वो काबिले तारीफ है।

संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि मोबाइल पर अभिनेत्री नीलम ने भी उनसे बात की, और उन्हें फिर से वही यादें ताजा कराने के लिए थैंक्यू कहा।

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी रविवार को डब्बू जी को मुंबई बुलाया था। सुनील शेट्टी ने उनसे कहा कि उन्होंने कुछ अच्छा सोचा है जो जल्द ही उन्हें बताएंगे।

संजीव श्रीवास्तव
संजीव श्रीवास्तव

वीडियो वायरल होने के बाद संजीव 2 जून की रात को टि्वटर पर आए और देखते ही देखते उनके कई हजार फॉलोवर्स हो गए। संजीव ने ट्विटर पर सभी को थैंक्स कहा। उन्होंने कहा 20 साल में मैं कभी इतना फेमस नहीं हुआ जितना इन दो दिनों में हो गया।

12 मई को संजीव ने अपने साले की शादी में ग्वालियर में यह डांस किया था। जिसे किसी ने रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर अपलोड किया और ये वीडियो वायरल हो गया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन