1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटी के साथ तस्वीर डालकर ट्रोल हुए आमिर खान, लोग कर रहे हैं भद्दे कमेंट्स

बेटी के साथ तस्वीर डालकर ट्रोल हुए आमिर खान, लोग कर रहे हैं भद्दे कमेंट्स

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : May 31, 2018 01:04 pm IST,  Updated : May 31, 2018 01:05 pm IST

आमिर खान अपनी संजीदगी और सादगी की वजह से जाने जाते हैं। लेकिन सोशल मीडिया में लोग सामान्य लोगों को ट्रोल करने से पीछे नहीं हटते हैं तो सेलिब्रिटी को उनके लिए सॉफ्ट टारगेट ही हैं। अभिनेता आमिर खान भी 17 साल की बेटी इरा के साथ की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करके ट्रोल हो गए।

आमिर खान- India TV Hindi
आमिर खान

मुंबई: आमिर खान अपनी संजीदगी और सादगी की वजह से जाने जाते हैं। लेकिन सोशल मीडिया में लोग सामान्य लोगों को ट्रोल करने से पीछे नहीं हटते हैं तो सेलिब्रिटी को उनके लिए सॉफ्ट टारगेट ही हैं। अभिनेता आमिर खान भी 17 साल की बेटी इरा के साथ की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करके ट्रोल हो गए।

इस फोटो में ट्रोलर ऐसे अजीब अजीब कमेंट्स लिख रहे हैं जिससे पता चलता है लोगों की सोच क्या है। किसी ने लिखा है कि रमजान के महीने का तो ख्याल रखते तो कोई उन्हें बेटी के साथ पोर्न फिल्म बनाने की सलाह दे रहा है।

दरअसल आमिर खान अपने कजिन और निर्देशक मंसूर खान के घर पर छुट्टियां बिताने पहुंचे थे। मंसूर का 60वां जन्मदिन था और वो अपने पूरे परिवार के साथ वहां पहुंचे थे। जहां बेटी इरा के अलावा पत्नी किरण और छोटा बेटा आजाद भी था।

मंसूर का जन्मदिन मनाने के साथ-साथ आमिर परिवार के साथ तमिलनाडु के कूनूर हिल स्टेशन में छुट्टियां भी मना रहे हैं। आमिर ने परिवार के साथ की अन्य तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

मंसूर खान ने आमिर खान को ‘कयामत से कयामत तक’, ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘अकेले हम अकेले तुम’ जैसी कई फिल्मों में डायरेक्ट किया है।

बात करें आमिर की आने वाली फिल्मों की तो साल के अंत में फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ आ रही है। इस फिल्म में पहली बार आमिर के साथ अमिताभ बच्चन स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। इनके अलावा फातिमा सना शेख, कटरीना कैफ जैसे सितारे भी फिल्म में हैं। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं विजय कृष्ण आचार्य जिन्होंने आमिर को लेकर धूम 3 बनाई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन