मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान पहले दबंग खान बने फिर सुल्तान और अब बन गए हैं सिकंदर। सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म रेस 3 में सिकंदर के रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर काफी ट्रोल किया जा रहा है। अब तो एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें रेस 3 के ट्रेलर के स्पूफ देखकर खुद सलमान खान अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
Related Stories
हाल ही में सलमान खान दस का दम सीजन 3 के नए सीजन के लॉन्च पर पहुंचे थे। इस शो के जरिए सलमान खान छोटे पर्दे पर एक बार फिर नजर आने वाले हैं। शो के लॉन्च के दौरान सलमान को उनकी फिल्म रेस 3 के ट्रेलर का स्पूफ दिखाया गया। स्पूफ देखर सलमान खान इतनी जोरों-जोरों से हंसने लगते हैं। वीडियो देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। सोशल मीडिया पर सलमान का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
सलमान खान की अपकमिंग मूवी रेस 3 के ट्रेलर का स्पूफ बनाने वाले लड़के ओडिशा के रहने वाले हैं। ओये टीवी नाम के यूट्यूब चैनल पर ये वीडियो अपलोड किया गया है, जो काफी वायरल हो रहा है। यहां देखिए वो वीडियो जिसे देखकर सलमान खान अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे थे।
इस फिल्म में डेजी शाह के डायलॉग 'आवर बिजनेस इज आवर बिजनेस नान ऑफ यूअर बिजनेस' को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया।
रमेश तुरानी के बैनर तले बनी सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' ईद के मौके पर 15 जून को रिलीज हो रही है।