1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख या सलमान नहीं बल्कि इनकी दीवानी हैं जाह्नवी कपूर, अटेंशन पाने के लिए कर डाला था ऐसा काम

शाहरुख या सलमान नहीं बल्कि इनकी दीवानी हैं जाह्नवी कपूर, अटेंशन पाने के लिए कर डाला था ऐसा काम

 Published : May 31, 2018 02:07 pm IST,  Updated : May 31, 2018 02:07 pm IST

जाह्नवी कपूर पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'धड़क' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने मैगजीन डेब्यू भी किया। दरअसल जाह्नवी को फैशन मैगजीन वोग इंडिया के जून एडिशन में देखा जाने वाला है, इसी को लेकर अब वह सुर्खियों में भी आ गई हैं। हाल में उन्होंने इस मैगजीन के साथ अपना पहला इंटरव्यू किया है।

janhvi kapoor rajkummar rao- India TV Hindi
janhvi kapoor rajkummar rao

नई दिल्ली: बॉलीवुड की दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'धड़क' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने मैगजीन डेब्यू भी किया। दरअसल जाह्नवी को फैशन मैगजीन वोग इंडिया के जून एडिशन में देखा जाने वाला है, इसी को लेकर अब वह सुर्खियों में भी आ गई हैं। हाल में उन्होंने इस मैगजीन के साथ अपना पहला इंटरव्यू किया है, इस दौरान जाह्नवी ने कई ऐसे खुलासे किए जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे। बता दें कि जाह्नवी अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की रिलीज से पहले ही स्टार की लिस्ट में अपने लिए जगह बना चुकी हैं।

जाह्नवी ने अपने इस इंटरव्यू के दौरान हर सवाल का खुलकर जवाब दिया है। उन्होंने यहां अपने पसंदीदा कलाकार के बारे में काफी बातें कीं। हालांकि बता दें कि उन्होंने यहां सुपरस्टार शाहरुख या सलमान खान का नाम नहीं लिया। जाह्नवी बताया कि वह राजकुमार राव की बहुत बड़ी फैन हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह उनकी अटेंशन पाने के लिए किसी भी तक जा सकती थीं। इनके अलावा उन्होंने कहा कि, उन्हें धनुष और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी पसंद हैं। हालांकि जाह्नवी ने बताया कि उन्हें इन सितारों का काम पसंद आता है।

janhvi kapoor rajkummar rao
janhvi kapoor rajkummar rao

जाह्नवी ने आगे कहा कि, वह उन कलाकारों की ओर आकर्षित होती हैं जिनकी एक्टिंग वह दीवानी हो जाएं। उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि, "जब मैंने 'बरेली की बर्फी' देखी तो मैं चाहती थी राजकुमार राव मुझे नोटिस करें, इसलिए मैंने सोशल मीडिया पर उनकी हर तस्वीर पर कमेंट करना शुरू कर दिया था। वह इकलौते ऐसे अभिनेता हैं जिनके साथ मैंने फोटो खिंचवाना चाहती हूं।" वैसे इस बात में कोई दो राहें नहीं है कि राजकुमार ने अब तक लगभग सभी फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों को हैरान कर खूब वाहवाही बटोरी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन