1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन पर बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने किया ये पोस्ट, इन सितारों ने भी दी बधाई

मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन पर बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने किया ये पोस्ट, इन सितारों ने भी दी बधाई

 Published : Oct 23, 2020 02:06 pm IST,  Updated : Oct 23, 2020 02:07 pm IST

मलाइका अरोड़ा आज 47 साल की हो गई हैं, इस मौके पर उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने उन्हें कुछ इस तरह से बधाई दी है।

Happy Birthday Malaika Arora- India TV Hindi
Happy Birthday Malaika Arora Image Source : INSTAGRAM

आज मलाइका अरोड़ा का जन्मदिन है, इस मौके पर सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं। मलाइका आज 47 साल की हो गई हैं, इस मौके पर मलाइका के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मलाइका को जन्मदिन की बधाई दी। अर्जुन कपूर ने मलाइका की बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की और उन्हें फूल कहा। अर्जुन ने लिखा है- हैप्पी बर्थडे मेरी फूल।

47 की हुईं मलाइका अरोड़ा, 'छैयां छैयां' गाने से मिली थी पॉपुलैरिटी, जानिए इसकी शूटिंग का किस्सा

तस्वीर में मलाइका पीच कलर का नाइट ड्रेस पहने दिख रही हैं, उनके साथ उनका डॉग भी नजर आ रहा है, ऐसा लग रहा है कि ये तस्वीर उनके मुंबई अपार्टमेंट की है। 

Happy Birthday Malaika Arora
Image Source : INSTAGRAM/ARJUN KAPOORHappy Birthday Malaika Arora

मलाइका की दोस्त करीना कपूर ने भी अपनी सबसे अच्छी दोस्त को जन्मदिन की बधाई दी है। करीना ने लिखा है- हैप्पी बर्थडे मलाइका। हमेशा ऐसा हो कि हम साथ खाना खाए और हम सभी लड़कियां साथ रात बिताए और हमेशा अपनी टीशर्ट्स में ट्विनिंग करें। मैं तुम्हारे लिए बहुत सारे ग्लूटन फ्री ब्रेड की काम करती हूं, और बहुत सारे योग आसान। बहुत सारा प्यार करती हूं तुम्हें।

करीना ने अपनी इंस्टा स्टोरी में मलाइका की एक तस्वीर लगाई है जिसमें वो सैफ अली खान के साथ नजर आ रही हैं।

Happy Birthday Malaika Arora
Image Source : INSTAGRAM/KAREENAKAPOORKHANHappy Birthday Malaika Arora

बर्थडे गर्ल आज अपने बेटे, अरहान के साथ एक नारंगी रंग की पैंटसूट में नजर आई थीं।

Happy Birthday Malaika Arora
Image Source : YOGEN SHAHmalaika arora

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन