1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 47 की हुईं मलाइका अरोड़ा, 'छैयां छैयां' गाने से मिली थी पॉपुलैरिटी, जानिए इसकी शूटिंग का किस्सा

47 की हुईं मलाइका अरोड़ा, 'छैयां छैयां' गाने से मिली थी पॉपुलैरिटी, जानिए इसकी शूटिंग का किस्सा

 Published : Oct 23, 2020 09:41 am IST,  Updated : Oct 23, 2020 09:41 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर मलाइका अरोड़ा खान आज 47 साल की हो गई हैं। इस मौके पर जानिए कुछ दिलचस्प बातें।

Happy Birthday Malaika Arora- India TV Hindi
Happy Birthday Malaika Arora Image Source : TWITTER

Happy Birthday Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस, डांसर और रियलिटी शो की जज मलाइका अरोड़ा आज 47 साल की हो गई हैं। मलाइका अपने लुक्स और फिटनेस की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। साथ ही अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप को लेकर भी वो अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। मगर मलाइका को सबसे पहले पॉपुलैरिटी जिस वजह से मिली थी वो था उनका गाना छैयां छैयां। शाहरुख खान की फिल्म दिल से में ट्रेन के ऊपर फिल्माया ये गाना आज भी बेहद लोकप्रिय है, उस वक्त तो ये गाना इतना पॉपुलर हुआ था कि मलाइका को छैयां छैयां वाली एक्ट्रेस के तौर पर ही जाना जाने लगा था।

मलाइका ने इसके बाद मुन्नी बदनाम समेत कई आइटम गाने किए और लोकप्रियता बटोरी। मलाइका अरोड़ा का जन्म 23 अक्टूबर 1975 को महाराष्ट्र में हुआ था। 12 दिसंबर 1998 को मलाइका ने अरबाज खान से शादी की थी, दोनों का एक बेटा भी हुआ। मगर बाद में दोनों अलग हो गए, फिलहाल मलाइका अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप में हैं।

मलाइका अरोड़ा के गाने छैयां छैयां की शूटिंग एक ट्रेन के ऊपर हुई थी ये तो हम सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि चलती ट्रेन में ये गाना शूट करना मलाइका के लिए आसान नहीं था। मलाइका बार बार लड़खड़ा रही थीं, जिसकी वजह से उनकी कमर पर रस्सी बांध दी गई थी। जब शूट पूरा हो गया तो उनकी कमर से रस्सी खोली गई और उनकी कमर से खून निकल रहा था। लोग चकित हो गए क्योंकि शूटिंग के दौरान मलाइका ने किसी को तकलीफ के बारे में बताया भी नहीं था।

देखिए गाना-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन