1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन कपूर ने खोया कपिल देव की बायोपिक में काम करने का मौका, अब दिया ये बयान

अर्जुन कपूर ने खोया कपिल देव की बायोपिक में काम करने का मौका, अब दिया ये बयान

 Published : Oct 06, 2017 02:17 pm IST,  Updated : Oct 06, 2017 02:17 pm IST

कबीर खान ने हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव के जीवन पर फिल्म बनाने की घोषणा की है। इस फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। लेकिन कुछ वक्त पहले हाई खबरों के मुताबिक कहा जा रहा था कि...

kapil dev- India TV Hindi
kapil dev

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार कबीर खान ने हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव के जीवन पर फिल्म बनाने की घोषणा की है। इस फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। लेकिन कुछ वक्त पहले हाई खबरों के मुताबिक कहा जा रहा था कि इस फिल्म में कपिल देव के किरदार के लिए पहले अभिनेता अर्जुन कपूर से भी बात की गई थी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका का मौका खो देने को लेकर अब अर्जुन कपूर का कहना है कि इस बारे में अभी बात करना अनुचित होगा।

गौरतलब है कि इस फिल्म में कपिल देव के किरदार के लिए आधिकारिक रूप ले रणवीर सिंह का चयन किया जा चुका है। बता दें कि ‘83’ भारतीय क्रिकेट टीम के पहली बार वर्ल्ड कप जीतने की कहानी पर आधारित है। फिल्म न मिलने पर निराश होने के सवाल पर अर्जुन ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि इस सवाल का जवाब देना चाहिए, क्योंकि यह ऐसा कुछ नहीं है जो मैं कर रहा हूं। ऐसे कई सारे पहलू और कारक होते हैं जब फिल्म के लिए किसी का चयन किया जाता है, कई सारी गलतफहमी हो जाती है। यह अभी सही समय और जगह नहीं है।“

अर्जुन ने कहा कि उनका फिल्म पर बात करना और उसे महत्वहीन बनाना अनुचित है। उन्होंने कहा, “जब मुझे अन्य लोगों की फिल्म पर बात करने की जरूरत महसूस होगी, तब मैं इस पर बात करूंगा। लेकिन मुझो लगता है कि मेरा फिल्म पर बात करना और उसे महत्वहीन बनाना, फिल्म में शामिल दिग्गजों के लिए अनुचित होगा।“ (Happy B’day: इंटिमेट सीन के दौरान बहक जाते थे विनोद खन्ना, शूटिंग के बाद इस हीरोइन ने जताया था अफसोस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन