1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन कपूर की फिल्म 'पानीपत' महाराष्ट्र में हुई टैक्स फ्री

अर्जुन कपूर की फिल्म 'पानीपत' महाराष्ट्र में हुई टैक्स फ्री

 Published : Jan 09, 2020 12:52 pm IST,  Updated : Jan 09, 2020 12:52 pm IST

अर्जुन कपूर की फिल्म 'पानीपत' रिलीज के एक महीने बाद महाराष्ट्र में टैक्स फ्री कर दी गई है।

panipat tax free in maharashtra- India TV Hindi
महाराष्ट्र में पानीपत हुई टैक्स फ्री।

अर्जुन कपूर, संजय दत्त और कृति सेनन की फिल्म पानीपत महाराष्ट्र में टैक्स फ्री हो गई है। आशुतोष गवारेकर की फिल्म पानीपत के तीसरे युद्ध पर बनाई गई है। मराठा वॉरियर सदाशिव राव का मुगलों से युद्ध दिखाया गया है। आशुतोश गवारेकर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को ट्वीट करके फिल्म को टैक्स फ्री कर देने के लिए शुक्रिया कहा है।

उन्होंने ट्वीट किया- हार्दिक आभार। फिल्म पानीपत के माध्यम से मराठा महिमा को परदे पर लाने के हमारे प्रयास में इसे टैक्स फ्री करने के लिए मुख्यमंत्री जी को शुक्रिया।

फिल्म की बात करें तो अर्जुन कपूर सदाशिव राव के किरदार में, कृति सेनन उनकी पत्नी पार्वती बाई और संजय दत्त विलेन अहमद शाह अबदाली के किरदार में नजर आए हैं। यह फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 33 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन