1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्यार में पड़े अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के अंदाज को भी कर रहे हैं कॉपी, यूजर से पूछ रहे एक सवाल...

प्यार में पड़े अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के अंदाज को भी कर रहे हैं कॉपी, यूजर से पूछ रहे एक सवाल...

 Published : Jul 04, 2019 02:18 pm IST,  Updated : Jul 04, 2019 04:35 pm IST

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों न्यूयार्क में छुट्टियां मना रहे हैं।

malaika arora and arjun kapoor- India TV Hindi
malaika arora and arjun kapoor

एक दूसरे से प्यार का ऐलान कर चुके अर्जुन कपूरमलाइका अरोड़ा इन दिनों न्यूयार्क में छुट्टियां मना रहे हैं। न्यूयार्क में छुट्टियां मनाते हुए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन की बेहद रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लेकिन इन दिनों दोनों स्टार की एक फोटो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या खास है इस फोटो में, दरअसल बात यह है कि मलाइका ने नियॉन कलर की ड्रेस में एक फोटो शेयर किया और कुछ देर बाद उस फोटो का जवाब देते हुए अर्जुन ने नियॉन कलर का ड्रेस पहनकर फोटो शेयर करते हुए यूजर्स से पूछा 'बेहतर कौन'? इसका मतलब अर्जुन मलाइका के हर अंदाज, रूप, रंग को कॉपी कर रहे हैं।

इस फोटो को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'किसने नियॉन बेहतर पहना है?' अर्जुन के इस कैप्शन से साफ है कि उन्होंने ये चैलेंज मलाइका अरोड़ा को ही किया है। वहीं एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी इसी तरह की तस्वीर अर्जुन कपूर से पहले अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी शेयर की थी। इसमें वो नियॉन ग्रीन कलर का टॉप और साथ में कैप लगाए नजर आ रही थीं।

अर्जुन कपूर और मलाइका इन दिनों न्यूयॉर्क में छुट्टियों पर हैं। दोनों की छुट्टियों के दौरान की कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में मलाइका ने अर्जुन के बर्थडे पर अपनी एक पोस्ट के जरिए अर्जुन और अपने रिश्ते को ऑफिशल कर दिया था। जिसके बाद इनकी जोड़ी काफी चर्चा में आ गई थी। अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर  जल्द ही फिल्म 'पानीपत' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन भी नजर आएंगी।

Also Read:

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त की जिंदगी में आया तूफान, ब्वॉयफ्रेंड की अचानक मौत पर शेयर किया ये इमोशनल पोस्ट

Kabir Singh Box Office Collection: A सर्टिफिकेट होने के बावजूद शाहिद-कियारा की फिल्म 200 करोड़ के पार, बने कई रिकॉर्ड

सोफी टर्नर और जो जोनस की शादी की ऑफिशियल तस्वीरें आईं सामने

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन