1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pictures: श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के पास खड़े नजर आए अर्जुन कपूर

Pictures: श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के पास खड़े नजर आए अर्जुन कपूर

 Published : Feb 28, 2018 03:13 pm IST,  Updated : Feb 28, 2018 03:13 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की अंतिम यात्रा निकाली जा रही है। कुछ ही देर में श्रीदेवी का अंतिम संस्कार होगा। करीब 4 बजे विले पार्ले के पवन हंस श्मशान घर में किया जाएगा। श्रीदेवी की अंतिम यात्रा सफेद फूलों से सजे ट्रक में निकाली जा रही है।

श्रीदेवी- India TV Hindi
श्रीदेवी

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की अंतिम यात्रा निकाली जा रही है। कुछ ही देर में श्रीदेवी का अंतिम संस्कार होगा। करीब 4 बजे विले पार्ले के पवन हंस श्मशान घर में किया जाएगा। श्रीदेवी की अंतिम यात्रा सफेद फूलों से सजे ट्रक में निकाली जा रही है।

ट्रक पर बोनी कपूर, अर्जुन कपूर समेत पूरा परिवार मौजूद है। ट्रक के पीछे कई बॉलीवुड सितारों और श्रीदेवी के हजारों फैंस की भीड़ चल रही है। श्रीदेवी को उनकी पसंदीदा लाल और सुनहरी बनारसी साड़ी पहनकर विदा किया जा रहा है। राजकीय सम्मान के साथ उनकी विदाई हो रही है, उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया है।

श्रीदेवी
Image Source : PTIश्रीदेवी

अुर्जन कपूर श्रीदेवी के सौतेले बेटे हैं और दुबई में उनकी मौत से लेकर अभी तक वो अपने पिता बोनी कपूर के साथ इस दुख की घड़ी में साथ खड़े नजर आए। ट्रक में सबसे पहले बोनी कपूर खड़े हैं, उसके बाद अनिल कपूर, संजय कपूर, अर्जुन कपूर और मोहित मारवाह मौजूद हैं।

श्रीदेवी
Image Source : PTIश्रीदेवी

बता दें, श्रीदेवी के साथ अर्जुन कपूर के रिश्ते अच्छे नहीं थे, लेकिन इस दुख की घड़ी में वो अपने पिता को अकेला नहीं छोड़ना चाहते थे।

श्रीदेवी के साथ सिर्फ उनका परिवार ही नहीं बल्कि उनके फैंस भी भारी संख्या मे्ं एकत्र हुए हैं। सिर्फ मुंबई से ही नहीं दूसरे राज्यों और शहरों से भी श्रीदेवी के फैंस अपनी पसंदीदा अभिनेत्री को अंतिम विदाई देने के लिए एकत्र हुए हैं।

श्रीदेवी
श्रीदेवी

यहां देखिए श्रीदेवी की अंतिम विदाई का वीडियो...

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन