1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अरमान कोहली हुए गिरफ्तार, 41 शराब की बोतल रखने का आरोप

अरमान कोहली हुए गिरफ्तार, 41 शराब की बोतल रखने का आरोप

 Published : Dec 21, 2018 04:29 pm IST,  Updated : Dec 21, 2018 08:01 pm IST

अरमान कोहली का विवादों से गहरा नाता है। अरमान को एक्साइज डिपार्टमेंट ने स्कॉच विस्की के 41 बोतल रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Armaan Kohli - India TV Hindi
Armaan Kohli

अरमान कोहली का विवादों से गहरा नाता है। अरमान को एक्साइज डिपार्टमेंट ने स्कॉच विस्की के 41 बोतल रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। कानून के मुताबिक, कोई भी घर में 12 बोतल से ज्यादा एल्कोहल नहीं रख सकता, लेकिन अरमान के पास 41 बोदत थे, जिसमें से ज्यादातर विदेशी ब्रांड के थे। गुरुवार की रात को एक्साइज डिपार्टमेंट ने अरमान के बांद्रा वाले घर में रेड डाली।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और बांद्रा एक्साइज डिपार्टमेंट में देर रात तक उनसे पूछताछ की। अधिकारियों का कहना है कि वह अभी भी बोतलों का दाम पता करने की कोशिश में लगे हुए हैं क्योंकि उनमें से कई बोतलें विदेश से खरीदी गई हैं।

कुछ हफ्ते पहले अरमान को एक महिला फैशल डिजाइनर को पैसों के लिए धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अरमान ने 12 दिसंबर को सरेंडर कर दिया था। बाद में वह जमानत पर रिहा हो गए थे।

ऐसा पहली बार नहीं है कि अरमान कानूनी पचड़े में फंसे हो। उनपर अपनी गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा पर हिंसा करने का भी आरोप लगा था। इसके बाद अरमान एक हफ्ते के लिए फरार हो गए थे। बाद में लोनावला से उन्हें गिरफ्तार किया गया था और बांद्रा कोर्ट लाया गया था। हालांकि उसके बाद नीरू ने अपना केस वापस ले लिया था।

अरमान 'प्रेम रतन धन पायो', 'जानी दुश्मन' जैसी फिल्में कर चुके हैं। वह 'बिग बॉस 7' में नजर आए थे।

Also Read:

Zero Movie Review: शाहरुख़ खान और आनंद एल राय एक अच्छी फ़िल्म बनाने से चूक गए

Yo Yo is Back: यो यो हनी सिंह का जबरदस्त गाना 'मखना' हुआ रिलीज

श्रीदेवी को याद कर इमोशनल हुईं करिश्मा कपूर, 'जीरो' के सेट से शेयर की तस्वीर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन