1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Aryan Khan Drugs Case: बुखार से पीड़ित हैं आर्यन खान, 9 नवंबर को दिल्ली NCB SIT कर सकती है पूछताछ

Aryan Khan Drugs Case: बुखार से पीड़ित हैं आर्यन खान, 9 नवंबर को दिल्ली NCB SIT कर सकती है पूछताछ

 Published : Nov 07, 2021 03:39 pm IST,  Updated : Nov 07, 2021 06:31 pm IST

मुंबई ड्रग्स केस मामले में दिल्ली NCB SIT जल्द आर्यन खान से पूछताछ कर सकती है। फिलहाल आर्यन खान इस केस में जमानत पर हैं।

Aryan Khan- India TV Hindi
Aryan Khan Image Source : INSTAGRAM/ARYAN KHAN

मुंबई ड्रग्स केस मामले में एक नई जानकारी सामने आई है। सोमवार को दिल्ली NCB SIT की टीम ने अरबाज मर्चेंट और अचित कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया था। दोनों NCB ऑफिस पहुंचे हैं। NCB SIT जिन 6 केसेस की जांच कर रही है उनमें जितने भी आरोपी हैं सबको पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। आर्यन खान और नवाब मलिक के दामाद समीर खान को भी बुलाया जाएगा। 

आर्यन खान को आज सवेरे सम्मन किया गया था। NCB की SIT ने आर्यन सहित अरबाज और अचित के घर जाकर सम्मन दिया था। तीनों को रविवार को ही SIT के सामने पेश होना था। अरबाज और अचित तो पहुंच चुके हैं लेकिन आर्यन नहीं पहुंचे। आर्यन खान को शाम 6 बजे से 8 बजे के बीच अपना बयान दर्ज करने का समय दिया गया था, लेकिन उनकी तरफ से एनसीबी को बताया है कि वह हल्के बुखार से पीड़ित हैं। इसलिए यदि वह आज नहीं आ पाएंगे तो फिर परसों (9 नवंबर) आएंगे। 

'NCB के समीर वानखेड़े आर्यन खान को अगवा करने की साजिश का हिस्सा थे', नवाब मलिक का दावा

इन शर्तों के साथ बेल पर हैं आर्यन खान

29 अक्टूबर को आर्यन को बॉम्बे हाई कोर्ट की तरफ से 1 लाख के मुचलके पर जमानत दी गई थी। जमानत के दौरान आर्यन को बाकी सभी आरोपियों की तरह बेल के लिए कुछ शर्तों को पूरा करना है। आर्यन को ये सभी शर्तें तब तक माननी होगी जब तक वो इस केस में जमानत पर हैं। जानिए वो शर्तें क्या हैं...

  • आर्यन को अपना पासपोर्ट  NDPS कोर्ट के पास जमा करना होगा। 
  • आर्यन को हर शुक्रवार एनसीबी के ऑफिस में हाजिरी देनी होगी। 
  • आर्यन NDPS कोर्ट की इजाजत के बिना देश से बाहर नहीं जा सकते। 
  • एनसीबी आर्यन को जब बुलाएगी तो उन्हें हाजिर होना होगा। 
  • पुलिस की इजाजत के बिना मुंबई से बाहर नहीं जा सकते।
  • केस के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट ना करें।
  • दूसरे आरोपियों से संपर्क ना करें।
  • बेल के लिए 1 लाख का बॉन्ड।
  • गवाहों को प्रभावित और सबूतों से छेड़छाड़ न हो।

जानिए क्या है पूरा मामला? 

Aryan Khan Bail Order: इन शर्तों के आधार पर अदालत ने आर्यन खान को दी जमानत

  • गुप्त सूचना के आधार पर एनसीबी की एक टीम ने अपने क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में शनिवार शाम (2 अक्टूबर) को गोवा जाने वाले कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर छापा मारा और कुछ यात्रियों के पास से नशीला पदार्थ बरामद किया।  
  • आर्यन खान और सात अन्य को शनिवार देर रात एनसीबी द्वारा मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज शिप पर छापेमारी के बाद हिरासत में लिया गया था, बाद में उन्हें गिरफ्तार किया गया।
  • इस अरेस्ट मेमो में आर्यन खान के साथ उनके पिता शाहरुख खान का नाम लिखा है। इसमें साफ-साफ लिखा है कि आर्यन को 13 ग्राम कोकीन, 5 ग्राम एमडी, 21 ग्राम चरस और एमडीएमए की 22 गोलियों के कनेक्शन में गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 1.33 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। 

 

रिपोर्टर- राजेश

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन