1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'अवेंजर्स : एंडगेम' के सह-निर्देशक जो रूसो भारत आएंगे

'अवेंजर्स : एंडगेम' के सह-निर्देशक जो रूसो भारत आएंगे

 Published : Mar 12, 2019 11:15 pm IST,  Updated : Mar 12, 2019 11:15 pm IST

 फिल्म 'अवेंजर्स : एंडगेम' के सह-निर्देशक जो रूसो भारतीय दर्शकों से जुड़ने के लिए अप्रैल में भारत आएंगे।

'अवेंजर्स : एंडगेम' - India TV Hindi
'अवेंजर्स : एंडगेम' 

मुंबई: फिल्म 'अवेंजर्स : एंडगेम' के सह-निर्देशक जो रूसो भारतीय दर्शकों से जुड़ने के लिए अप्रैल में भारत आएंगे। अपनी यात्रा को लेकर वह उत्साहित हैं। रूसो भाइयों में से एक, जो ने एशिया प्रशांत क्षेत्र में 'अवेंजर्स : एंडगेम' के प्रचार के हिस्से के रूप में भारत को अपनी पहली मंजिल के रूप में चुना है। वह एक और दो अप्रैल को मुंबई में होंगे। 

जो ने एक बयान में कहा, "'अवेंजर्स : इन्फिनिटी वॉर' को भारत में जिस तरह से शानदार प्रतिक्रया मिली उसे लेकर मैं रोमांचित हूं और आप लोगों के 'अवेंजर्स : एंडगेम' देखने का इंतजार नहीं कर सकता। इन फिल्मों को बेहद पसंद करने के लिए आभार। मैं भारत आने और जल्द ही अपने भारतीय प्रशंसकों से मिलने के लिए उत्साहित हूं।"

एंथनी और जो रूसो निर्देशित 'अवेंजर्स : एंडगेम' में रॉबर्ट डॉनी जूनियर, क्रिस हेम्सवर्थ, क्रिस इवांस और स्कारलेट जोहान्सन जैसे कलाकार हैं। भारत में यह 26 अप्रैल को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन