1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयुष्मान खुराना ने तापसी पन्नू के साथ 'आर्टिकल 15' की स्क्रिप्ट पर की थी चर्चा

आयुष्मान खुराना ने तापसी पन्नू के साथ 'आर्टिकल 15' की स्क्रिप्ट पर की थी चर्चा

 Published : Mar 07, 2019 03:52 pm IST,  Updated : Mar 07, 2019 03:53 pm IST

आयुष्मान खुराना का कहना है कि उन्होंने अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ दिल्ली हवाईअड्डे पर आगामी फिल्म 'आर्टिकल 15' की स्क्रिप्ट पर चर्चा की थी।

Taapsee pannu and ayushmann khurana- India TV Hindi
Taapsee pannu and ayushmann khurana Image Source : INSTAGRAM

आयुष्मान खुराना(Ayushmann Khurana) फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा की फिल्म 'आर्टिकल 15' में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। अनुभव ने बुधवार को फिल्म का पहला लुक साझा किया। आयुष्मान का कहना है कि उन्होंने अभिनेत्री तापसी पन्नू(Taapsee Pannu) के साथ दिल्ली हवाईअड्डे पर आगामी फिल्म 'आर्टिकल 15' की स्क्रिप्ट पर चर्चा की थी। आयुष्मान ने बुधवार को फिल्म में अपना लुक ट्वीट किया था। यहां आयुष्मान और तापसी के बीच की कड़ी सिन्हा ही थे, जिन्होंने तापसी अभिनीत 'मुल्क' का निर्देशन किया था।

तापसी ने आयुष्मान की तस्वीर पर टिप्पणी करते हुए कहा, "आप दोनों पर मुझे गर्व है।"

जिसपर आयुष्मान ने जवाब दिया, "मुझे याद है जब मैंने दिल्ली हवाईअड्डे पर आपके साथ इसकी पटकथा को लेकर चर्चा की थी।" 

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 15 धर्म, जाति, रंग, लिंग और जन्मस्थान के आधार पर भेदभाव पर रोक लगाता है। फिल्म में आयुष्मान मुख्य किरदार निभाएंगे, जबकि उनके साथ ईशा तलवार, मनोज पाहवा, सयानी गुप्ता, कुमुद मिश्रा, एम. नसीर, आशीष वर्मा, सुशील पांडे, सुब्रज्योति भारत, रोंजिनी चक्रवर्ती और जीशान अयूब भी फिल्म में नजर आएंगे।

बनारस मीडिया वर्क्‍स के बैनर तले बन रही फिल्म की शूटिंग एक मार्च से लखनऊ में शुरू हो गई है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Also Read:

फिल्म 'कंलक' से आदित्य रॉय कपूर का पहला लुक हुआ जारी

Luka Chuppi Box Office collection Day 6: 50 करोड़ पूरा करने से चूकी कार्तिक आर्यन की फिल्म

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन