1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयुष्मान खुराना ने शुरू की इस फिल्म की शूटिंग

आयुष्मान खुराना ने शुरू की इस फिल्म की शूटिंग

 Published : Mar 01, 2017 03:33 pm IST,  Updated : Mar 01, 2017 03:35 pm IST

अभिनेता आयुष्मान खुराना और भूमि पेडणेकर ने शुरू की फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ की शूटिंग।

bhumi- India TV Hindi
bhumi

नई दिल्ली: अभिनेता आयुष्मान खुराना और भूमि पेडणेकर ने अपनी नई फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म के निर्माता आनंद एल राय ने फिल्म के कलाकारों और क्लैपबोर्ड के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है।

तस्वीर के साथ राय ने कहा, "शुभ हो, 'शुभ मंगल सावधान' की शूटिग शुरू। गॉड इज किंग। आर. एस. प्रसन्ना, आयुष्मान खुराना, भूमि पेडणेकर, कृशिका लुल्ला को बधाई।"

आयुष्मान ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा था कि फिल्म की टीम दिल्ली के लिए रवाना हुई।

ट्विटर पर आयुष्मान ने लिखा, "'शुभ मंगल सावधान' की मजेदार यात्रा के लिए दिल्ली के लिए रवाना। आनंद एल. राय, भूमि पेडणेकर और आर.एस. प्रसन्ना।"

यह दूसरी बार है, जब भूमि और आयुष्मान साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों राष्ट्रीय विजेता फिल्म 'दम लगा के हईशा' में साथ दिखाई दिए थे।

dum laga ke haisha
dum laga ke haisha

'शुभ मंगल सावधान' तमिल फिल्म 'कल्याण समयाल साधम' का रीमेक है। इसकी मूल फिल्म का निर्देशन आर.एस. प्रसन्ना ने किया था।

यह फिल्म आनंद एल. राय और इरोज द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन