1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना वारियर्स के लिये आयुष्मान खुराना ने लिखी कविता, खूब पसंद किया जा रहा है वीडियो

कोरोना वारियर्स के लिये आयुष्मान खुराना ने लिखी कविता, खूब पसंद किया जा रहा है वीडियो

 Published : Apr 10, 2020 09:48 pm IST,  Updated : Apr 10, 2020 09:58 pm IST

आयुष्मान खुराना की ये कविता सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है।

आयुष्मान खुराना- India TV Hindi
आयुष्मान खुराना

 बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी कविता की वजह से चर्चा में हैं, सोशल मीडिया पर ऐक्टर ने ये कविता शेयर की है। आयुष्मान खुराना ने कविता के जरिए उन लोगों को शुक्रिया कहा है जो कोरोना वायरस के बावजूद हमारे लिए काम कर रहे हैं, जैसे- पुलिस, नर्स, डाक्टर्स और सब्ज़ी-दूधवाले। लोगों को ये अभिनेता की ये कविता खूब पसंद आ रही है।

आपको पता ही है कोरोना वायरस की वजह से हम सब अपने घरों में लेकिन डॉक्टर, नर्स, कूड़ा उठाने वाले, दुकानदार और पुलिस दिन रात काम कर रहे हैं इस संकट की घड़ी में भी।

उन्हीं को शुक्रिया कहने लिए तमाम बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख रहे हैं, अमिताभ ने हाल ही में वीडियो शेयर करके शुक्रिया कहा था। लेकिन शुभ मंगल ज्यादा सावधान स्टार आयुष्मान खुराना ने खूबसूरत कविता के जरिए इन कोरोना वॉरियर्स को धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने खूबसूरत शब्दों को अपनी कविता में पिरोया और
सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। आप ब्बी देखिए कविता:

खुराना की कविता लोगों को ख़ूब पसंद आ रही है। फैंस कमेंट करके उनकी कविता की तारीफ कर रहे हैं।

वर्क फ़्रंट की बात करे तो ऐक्टर आख़िरी बार फ़िल्म ‘शुभ मंगल ज़्यादा सावधान’ में नज़र आए थे। इस फ़िल्म में वो गे के रोल में नज़र आए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन