1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म अनेक की शूटिंग के लिए दिल्ली रवाना हुए आयुष्मान खुराना और डायरेक्टर अनुभव सिन्हा

फिल्म अनेक की शूटिंग के लिए दिल्ली रवाना हुए आयुष्मान खुराना और डायरेक्टर अनुभव सिन्हा

 Published : Mar 16, 2021 06:29 pm IST,  Updated : Mar 16, 2021 06:29 pm IST

आयुष्मान खुराना राष्ट्रीय राजधानी में अपनी अगली फिल्म 'अनेक' की शूटिंग पूरी करेंगे। आयुष्मान ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा किया कि दिल्ली में फिल्म का आखिरी शेड्यूल होगा।

आयुष्मान खुराना ,अनुभव सिन्हा- India TV Hindi
आयुष्मान खुराना और अनुभव सिन्हा Image Source : INSTAGRAM/AYUSHMANNKHURRANA

अभिनेता आयुष्मान खुराना राष्ट्रीय राजधानी में अपनी अगली फिल्म 'अनेक' की शूटिंग पूरी करेंगे। आयुष्मान ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा किया कि दिल्ली में फिल्म का आखिरी शेड्यूल होगा। इस फिल्म की शूटिंग अब तक पूर्वोत्तर भारत में पूरी की जा रही थी। 

आयुष्मान ने लिखा, "हम दिल्ली जाएंगे। अनुभव सिन्हा सर एक और इम्पोर्टेन्ट फिल्म खत्म करेंगे..'अनेक'।" अभिनेता दिल्ली में फिल्म की शूटिंग लगभग दो सप्ताह करेंगे। 

बीते दिनों नॉर्थ ईस्ट में अपनी फिल्म 'अनेक' की शूटिंग कर रहे अभिनेता आयुष्मान खुराना सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) के काम से खासे प्रभावित हुए थे। सीआईएसएफ ने यहां कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए बहुत काम किया हैं और अब भी कर रहे हैं। अभिनेता ने असम में तैनात सीआईएसएफ की पूरी टीम के लिए एक वीडियो मैसेज बनाया था।

इस वीडियो में वह कहते हैं, "मैं सीआईएसएफ गुवाहाटी रेजिमेंट के सभी मेजर और सैनिकों को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने कोविड-19 आने ये पहले, बाद में और अब तक कितने धर्य के साथ अपना योगदान दिया है। मैं आपकी सेवाओं को दिल से सलाम करता हूं। मैं दिल से उम्मीद करता हूं कि आप सुरक्षित और स्वस्थ रहें।"

अभिनेता अक्सर लोगों के उस संघर्ष के बारे में बात करते हैं, जो उन्होंने महामारी के दौरान झेला है। पिछले साल भी उन्होंने जरूरी सेवाओं में लगे लोगों को सलाम करते हुए एक कविता की रचना की थी। इन लोगों के प्रति अपना आभार जताते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर कविता पाठ करने का वीडियो पोस्ट किया था।

काम को लेकर बात करें तो अभिनेता इस महीने 'अनेक' की शूटिंग करने के बाद अपनी अगली फिल्म 'डॉक्टर जी' की शूटिंग करेंगे। उनके पास एक और फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' भी है।

'आर्टिकल 15' के बाद अनुभव सिन्हा के साथ आयुष्मान की यह दूसरी फिल्म है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन