1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्क्रीन पर पहली बार एथलीट बनेंगे आयुष्मान खुराना, अपने किरदार के लिए कर रहे हैं ये काम

स्क्रीन पर पहली बार एथलीट बनेंगे आयुष्मान खुराना, अपने किरदार के लिए कर रहे हैं ये काम

 Written By: IANS
 Published : Oct 07, 2020 07:31 am IST,  Updated : Oct 07, 2020 07:31 am IST

अभिनेता को आगामी फिल्म में एक एथलीट की भूमिका में देखा जाएगा, जो एक प्रेम कहानी के रूप में पेश किया गया है।

   ayushmann khurrana athlete gym - India TV Hindi
आयुष्मान अपने किरदार के लिए तैयार कर रहे हैं Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी आगामी फिल्म में एक एथलीट की भूमिका में नजर आने वाले हैं, जिसके चलते अभिनेता अपने शारीरिक बदलाव में के लिए जम के मेहनत कर रहे हैं। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह जिमखाने में वजन उठाते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "एक अलग फिल्म के लिए अलग बदलाव। मूवी की तैयारी और भी मजबूत।"

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अंधाधुन' को हुए 2 साल

अभिनेता को आगामी फिल्म में एक एथलीट की भूमिका में देखा जाएगा, जो एक प्रेम कहानी के रूप में पेश किया गया है।

अनाम फिल्म उत्तर भारत पर आधारित है। इसकी शूटिंग की शुरुआत इसी महीने होगी।

फिल्म को अगले साल दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन