1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Dream Girl Box Office Collection Day 2: आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

Dream Girl Box Office Collection Day 2: आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

 Published : Sep 15, 2019 12:53 pm IST,  Updated : Sep 15, 2019 01:07 pm IST

एक्टर आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा की फिल्म ड्रीम गर्ल की बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई जारी है।

Dream Girl- India TV Hindi
Dream Girl

एक्टर आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा की फिल्म ड्रीम गर्ल की बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई जारी है। इस फिल्म ने अभी तक कुल 26.47 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इस फिल्म में सबसे मजेदार चीज यह है कि फिल्म में आयुष्मान खुराना लड़का और लड़की दोनों का किरदार करते हुए दिख रहे हैं। जैसा कि आपको बता दें कि यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज की गई थी। फिल्म की ओपनिंग कमाई ही 10.05 थी और फिल्म की दूसरे दिन की कमाई 16.42 करोड़ के पास पहुंच गई है। ऐसे में यह बात तो साफ हो गई है कि फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही हैं साथ ही बितते दिन के साथ फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'ड्रीम गर्ल की कमाई दूसरे दिन 63.38% के उछाल के साथ इसकी कमाई 16.42 करोड़ के पास पहुंच गई है। मेट्रो, टियर 2 और टियर 3 के शहरों में भी फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि तीसरे दिन की कमाई दूसरे दिन की कमाई से अधिक रहेगा। फिल्म ने ओपनिंग वाले दिन 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी। वहीं फिल्म ने शुक्रवार को 16.42 करोड़ की ओपनिंग ली है। फिल्म की अब कुल कमाई 26.47 करोड़ रुपए हो गई हैं।

बता दें कि फिल्म ड्रीम गर्ल में आयुष्यमान खुराना के अलावा नुसरत भरुचा लीड रोल में हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में विजय राज और अन्नू कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने ऐसे लड़के की भूमिका निभाई हैं। जो लड़का और लड़की दोनों की आवाज निकाल सकता हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन