Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन की 'हम' देखकर आयुष्मान खुराना ने लिया था एक्टर बनने का फैसला, 'जुम्मा चुम्मा' गाने से है खास कनेक्शन

अमिताभ बच्चन की 'हम' देखकर आयुष्मान खुराना ने लिया था एक्टर बनने का फैसला, 'जुम्मा चुम्मा' गाने से है खास कनेक्शन

Written by: India TV Entertainment Desk
Published : Jun 12, 2020 12:35 pm IST, Updated : Jun 12, 2020 02:24 pm IST

आयुष्मान खुराना ने पहली बार स्क्रीन पर अमिताभ बच्चन के साथ काम किया है।

अमिताभ बच्चन ने आयुष्मान खुराना संग शेयर की फोटो- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @AYUSHMANNK अमिताभ बच्चन ने आयुष्मान खुराना संग शेयर की फोटो

अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। इस मूवी को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। आयुष्मान को पहली बार बिग बी के साथ स्क्रीन पर काम करने का मौका मिला है। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा और अमिताभ की जमकर तारीफ की है।

आयुष्मान खुराना ने लिखा- 'जब भी हमारे देश में कोई नौजवान अभिनय के क्षेत्र में कदम रखना चाहता है तो उसका ध्येय होता है अमिताभ बच्चन। मेरी आख़िरी फ़िल्म में एक डायलॉग था कि बच्चन बनते नहीं है, बच्चन तो बस होते हैं। जब मैंने बचपन में चंडीगढ़ के नीलम सिनमा में “हम” देखी थी और बड़े से बच्चन को बड़े से पर्दे पर देखा था तो शरीर में ऐसी ऊर्जा उत्पन्न हुई जिसने मुझे अभिनेता बनने पर मजबूर कर दिया। मेरा पहला टीवी शूट मुकेश मिल्ज़ में हुआ था और यही वो जगह थी जहां जुम्मा चुम्मा दे दे शूट हुआ था। उस दिन मुझे 'मैं पहुंच गया हूं' वाली फीलिंग आ गयी थी। अगर तब यह हाल था तो आज आप सोच सकते होंगे मैं किस अनुभूति से गुज़र रहा होऊँगा।'

गुलाबो सिताबो में 'मिर्जा' और 'बांके' तो कठपुतली निकले, असली डोर किसी और के हाथ में थी

एक्टर ने आगे लिखा- 'गुलाबो सिताबो में मेरे सामने बतौर ‘सह’ कलाकार यह हस्ती खड़ी थी और किरदारों की प्रवृति ऐसी थी की हमें एक दूसरे को बहुत ‘सहना’ पड़ा। वैसे असल में मेरी क्या मजाल की मैं उनके सामने कुछ बोल पाऊँ। इस विसमयकारी अनुभव के लिए मैं शूजित दा का धन्यवाद करना चाहूँगा की उन्होंने मुझे अमिताभ बच्चन जैसे महानायक के साथ एक फ़्रेम में दिखाया है। आप मेरे गुरू हैं, आपका हाथ थाम कर यहाँ तक पहुँचा हूँ। “सौ जन्म क़ुर्बान यह जन्म पाने के लिए, ज़िंदगी ने दिए मौक़े हज़ार हुनर दिखाने के लिए।” -आयुष्मान।'

अमिताभ बच्चन के शानदार अभिनय ने लूटी महफिल, जानिए कैसी है फिल्म की कहानी

इससे पहले भी आयुष्मान ने अमिताभ बच्चन की सराहना करते हुए एक पोस्ट लिखा था- 'जो व्यक्ति विशेष मेरे समक्ष बैठे हैं वो इस सदी के महानायक हैं। बहुत अच्छी बात है की भेस बदल कर अपने गेटअप में बैठे हैं नहीं तो मेरी कहाँ मजाल की “मैं केयर नहीं करता” वाला हावभाव बनाऊँ। वैसे ट्रेलर जल्द आ रहा है।'

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement