1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. FILMFARE मैगजीन के कवर पेज पर रणबीर कपूर-आलिया के साथ रणवीर सिंह और आयुष्मान आए नजर

FILMFARE मैगजीन के कवर पेज पर रणबीर कपूर-आलिया के साथ रणवीर सिंह और आयुष्मान आए नजर

 Published : Apr 28, 2019 09:46 am IST,  Updated : Apr 28, 2019 09:50 am IST

फिल्मफेयर मैगजीन के कवर पेज पर रणबीर आलिया के साथ-साथ रणवीर सिंह और आयुष्मान खुराना भी नजर आएं। 64th विमल इलायची फिल्मफेयर अवार्ड्स फंक्शन में आलिया भट्टा, रणबीर कपूर, आयुष्मान खुराना, रणवीर सिंह की एक्टिंग के दीवाने तो पूरी दुनिया है।

filmfare- India TV Hindi
filmfare

फिल्मफेयर मैगजीन के कवर पेज पर रणबीर आलिया के साथ-साथ रणवीर सिंह और आयुष्मान खुराना भी नजर आएं। 64th विमल इलायची फिल्मफेयर अवार्ड्स फंक्शन में आलिया भट्टा, रणबीर कपूर, आयुष्मान खुराना, रणवीर सिंह की एक्टिंग के दीवाने तो पूरी दुनिया है। जैसा कि आपको पता है इस बार के फिल्मफेयर में  इन चारों स्टार ने अवार्ड जीते। आयुष्मान खुराना को फिल्म अंधाधुन के लिए बेस्ट क्रिटीक अवार्ट मिला, आलिया को राजी के लिए, रणबीर कपूर को संजू के लिए और रणवीर सिंह को फिल्म पद्मावत के लिए अवार्ड मिला। अब इन चारों स्टार को फिल्मफेयर मैगजीन के कवर पेज पर भी जगह मिली है।

अब अवॉर्ड फंक्शन के बाद अब फिल्मफेयर का मई कवर फैंस के सामने पेज पेश कर दिया गया है। जिसमें इस साल के सभी विनर्स को जगह दी गई है। इस बार पहली बार एक साथ कवर पेज पर एक नहीं, दो नहीं बल्कि 15 बॉलीवुड स्टार्स को जगह मिली है। पहली बार आलिया कवर में भी रणबीर कपूर के साथ रोमांटिक केमेस्ट्री शेयर करती दिख रही हैं। 

इन स्टार्स में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना, संजय लीला भंसाली, हेमा मालिनी, ईशान खट्टर, विक्की कौशल, सारा अली खान, गुलजार, करण जौहर, नीना गुप्ता, गजराज राव, मेघना गुलजार और श्रीराम राघवन को जगह मिली है।

इनको नहीं मिली जगह

फिल्मफेयर कवर में दीपिका पादुकोण, खान्स और बच्चन फैमिली में से किसी को भी जगह नहीं मिली है। वहीं ईशान भी कवर पर दिख रहे हैं लेकिन जाह्नवी कपूर इसमें नहीं हैं। 64वां विमल फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 23 मार्च को मुंबई के जियो गार्डन में रखा गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन