1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयुष्मान खुराना ने बॉलीवुड में आने से पहले आमिर खान से ली थी ये सीख

आयुष्मान खुराना ने बॉलीवुड में आने से पहले आमिर खान से ली थी ये सीख

 Published : Jun 25, 2020 05:05 pm IST,  Updated : Jun 25, 2020 05:05 pm IST

आयुष्मान खुराना आमिर खान के काम के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही सुपरस्टार से एक अहम सबक सीख लिया था।

ayushmann khurrana and aamir khan- India TV Hindi
आयुष्मान खुराना और आमिर खान Image Source : INSTAGRAM/AYUSHMANNK/AAMIRKHANLOVERS5

अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि वह आमिर खान के काम के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही सुपरस्टार से एक अहम सबक सीख लिया था। आयुष्मान ने साझा किया कि उन्होंने आमिर से मिले एक सबक के कारण जानबूझकर 'शुभ मंगल सावधान' के मूल संस्करण को नहीं देखा। यह तमिल फिल्म 'कल्याण समयाल साधम' का रीमेक है।

आयुष्मान बताते हैं, "मैंने यह मूल संस्करण अब तक नहीं देखा है। मुझे लगता है कि यह मेरी स्क्रिप्ट को समझने का अपना तरीका है। यदि मुझे रीमेक मिलती है तो ओरिजनल वर्जन देखने की बजाय सिर्फ स्क्रिप्ट पढ़ता हूं।" आयुष्मान ने कहा कि यह उन्होंने आमिर खान से सीखा है।

उन्होंने कहा, "मैं एमटीवी प्रजेंटर के तौर पर 'गजनी' के लिए उनका इंटरव्यू ले रहा था। तब मैंने उनसे सवाल पूछा कि 'फिल्म मूल संस्करण से कैसे अलग है?' तो उन्होंने कहा, 'मैंने मूल देखा ही नहीं है!' मैं वास्तव में उनसे प्रभावित हो गया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ी और यह बहुत अच्छी थी। फिर मैंने भी ऐसा किया और मुझे यह बहुत अहम सबक लगा जो मैंने उनसे सीखा।"

काम को लेकर बात करें तो आयुष्मान हाल ही में जूही चतुर्वेदी द्वारा लिखी गई शूजीत सरकार की डिजिटल रिलीज 'गुलाबो सिताबो' में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आए थे।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन