1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डेटिंग के समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते थे आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप

डेटिंग के समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते थे आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप

 Published : May 05, 2020 10:22 pm IST,  Updated : May 05, 2020 11:43 pm IST

आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप ने की शादी नवंबर 2008 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं, बेटे का नाम विराजवीर और बेटी का नाम वरुष्का है।

Ayushmann Khurrana, Tahira Kashyap- India TV Hindi
Ayushmann Khurrana, Tahira Kashyap Image Source : INSTAGRAM- TAHIRA KASHYAP

मुंबई: अभिनेता आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी, लेखक-फिल्म निर्माता ताहिरा कश्यप लम्बे रिलेशनशिप के बाद शादी के बंधन में बँधे। लेकिन डेटिंग के दौर में वे सोशल डिस्टेंसिंग रखते थ, ये दावा किया है ताहिरा ने।  मंगलवार को ताहिरा ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर किया, जहां वह अपने उस समय के प्रेमी आयुष्मान के साथ बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में भले ही आयुष्मान और ताहिरा एक-दूसरे के पास बैठे हों, लेकिन दोनों के बीच काफी गैप दिखाई दे रहा है।

ताहिरा ने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "डेटिंग का पहला साल और हम उस समय भी सोशल डिस्टेंसिंग पर मजबूत विश्वास रखते थे।"

ताहिरा की पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए यामी गौतम ने लिखा, "हा हा दिस इज सो स्वीट।"

आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप ने की शादी नवंबर 2008 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं, बेटे का नाम विराजवीर और बेटी का नाम वरुष्का है।

इनपुट- आईएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन