1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप के घर आया नन्हा मेहमान, दुलार करते हुए शेयर की तस्वीर

आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप के घर आया नन्हा मेहमान, दुलार करते हुए शेयर की तस्वीर

 Published : Dec 12, 2020 07:45 pm IST,  Updated : Dec 12, 2020 07:49 pm IST

फिल्मकार-लेखिका ताहिरा कश्यप ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार में एक नए सदस्य 'पीनट' का स्वागत किया है, जो एक पालतू डॉगी है

Tahira Kashyap and Ayushmann Khurrana- India TV Hindi
Tahira Kashyap and Ayushmann Khurrana Image Source : INSTAGRAM/TAHIRA AND AYUSHMAN

फिल्मकार-लेखिका ताहिरा कश्यप ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार में एक नए सदस्य 'पीनट' का स्वागत किया है, जो एक पालतू डॉगी है। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह एक पूडल पपी के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। परिवार में हर कोई पीनट पर अपना प्यार दिखा रहा है।

करिश्मा कपूर ने शेयर की 25 साल पुरानी तस्वीर, 'हुस्न है सुहाना' गाने को लेकर गोविंदा के लिए लिखी ये बात

ताहिरा ने लिखा, "हमारे परिवार का नया सदस्य। यह एक लड़की है और नाम पीनट है। हम सभी को इस पर प्यार आ रहा है। मेरे हेयर एक्सटेंशन की ही तरह पीनट की भी एक कहानी है।"

ताहिरा ने आगे लिखा, "जिस इंसान ने पीनट को पाने में हमारी मदद की है, उन्होंने हमें बताया कि लोग पहले लड़के को उठा ले जाते हैं और इसलिए पीनट का भाई चाहे कितना ही प्यारा क्यों न हो, मैं पीनट को अपना सेकेंड च्वॉइस नहीं बनाना चाहती थी। आप लोग भी इनका स्वागत करें।"

Tahira Kashyap
Image Source : INSTAGRAM/AYUSHMAN KHURRANATahira Kashyap

 कुछ दिन पहले ताहिरा की याद में आयुष्मान खुराना का एक पोस्ट खूब चर्चा में रहा था। अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पत्नी ताहिरा की एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें ताहिरा सोफा के नीचे बैठी हुई दिखाई दे रही थीं। वहीं उनके बगल में हीटर जलता हुआ दिखाई दे रहा है। उन्होंने शेयर स्टोरीज को कैप्शन देते हुए लिखा था "अपने वार्म ह्यूमन को मिस कर रहा हूं।"

आयुष्मान इन दिनों फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में आयुष्मान ने  फिल्म के सेट से एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो कूल लुक में किसी से बात करते हुए नजर आर रहे थे। 

(इनपुट/आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन