1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एजाज गरीब रोगियों की मदद के लिए संस्था शुरू करेंगे

एजाज गरीब रोगियों की मदद के लिए संस्था शुरू करेंगे

 Published : Jul 05, 2017 05:03 pm IST,  Updated : Jul 05, 2017 05:05 pm IST

‘बिग बॉस’ सीजन 7 से मशहूर हुए अभिनेता और निर्माता एजाज खान एक संस्था फाउंडेशन शुरू करने की योजना बना रहे हैं। इस फाउंडेशन की मदद से दवाओं की पहुंच से दूर और जरूरतमंद रोगियों की मदद की जाएगी।

AZAZ KHAN- India TV Hindi
AZAZ KHAN

नई दिल्ली: बिग बॉस’ सीजन 7 से मशहूर हुए अभिनेता और निर्माता एजाज खान एक संस्था फाउंडेशन शुरू करने की योजना बना रहे हैं। इस फाउंडेशन की मदद से दवाओं की पहुंच से दूर और जरूरतमंद रोगियों की मदद की जाएगी।

एक बयान के अनुसार एजज ने कहा, "मैं खुश हूं कि ईश्वर ने मुझे इसके लिए चुना। यहां बहुत से लोग हैं कि जो जरूरतमंदों की मदद के लिए तैयार हैं लेकिन उन्हें नहीं पता कि यह कैसे और कहां करना है। मैं बहुत सारे लोगों तक पहुंचने और उनकी मदद की कोशिश करूंगा।"

एजाज कैंसर से पीड़ित एक रिक्शा चालक की पत्नी की मदद कर चुके हैं और वह एक 12 साल के बच्चे ताहिर के हृदय प्रत्यारोपण में भी मदद कर रहे हैं।

एजाज खान ने बिग बॉस 7 में वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के तौर पर एंट्री ली थी, और पहले ऐसे वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी बन गए थे जो फिनाले तक पहुंचे थे। एजाज ने कई फिल्मों में भी अभिनय किया है।

एजाज ने भारतीय सेना को सुनाई खरी-खोटी

एजाज ने पुलिसवालों पर लगाए गंभीर आरोप 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन