1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बिग बॉस' फेम एजाज खान का वीडियो फेसबुक पर वायरल, पुलिसवालों पर लगाया है गंभीर आरोप

'बिग बॉस' फेम एजाज खान का वीडियो फेसबुक पर वायरल, पुलिसवालों पर लगाया है गंभीर आरोप

 Published : Apr 27, 2017 09:07 am IST,  Updated : Apr 27, 2017 09:17 am IST

‘बिग बॉस 7’ से मशहूर हुए अभिनेता एजाज खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एजाज इस वीडियो में पुलिसवालों पर आरोप लगा रहे हैं कि 10-12 पुलिसवाले उनके घर तलाशी लेने पहुंचे हैं।

ajaz khan- India TV Hindi
ajaz khan

मुंबई:बिग बॉस 7’ से मशहूर हुए अभिनेता एजाज खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एजाज इस वीडियो में पुलिसवालों पर आरोप लगा रहे हैं कि 10-12 पुलिसवाले उनके घर तलाशी लेने पहुंचे हैं। अपने इस पोस्ट में एजाज कहते दिख रहे हैं कि पुलिस उन्हें ड्रग्स के मामले में फंसाना चाहती है। इस पोस्ट के बाद एजाज ने फेसबुक लाइव करके बताया है कि वह शूटिंग की वजह से घर से बाहर हैं, और घर में उनकी पत्नी और बेटा अकेले हैं और पुलिसवाले घर के अंदर घुसकर तलाशी ले रहे हैं।

बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे एजाज ने फेसबुक पर यह जानकारी दी। एजाज ने अपने फैंस से रिक्वेस्ट की है कि जो लोग उनका घर जानते हैं कृपया घर चले जाकर अपना प्यार दिखाएं।

वीडियो में एजाज ने कहा कि पुलिसवाले मेरी पत्नी से कह रहे हैं कि आपके घर की तलाशी लेनी है, क्योंकि आपके घर में ड्रग्स है। पुलिसवालों पर एजाज ने आरोप लगाते हुए कहा कि वो ड्रग्स में जानबूझकर उन्हें फंसाना चाहते हैं।

​यहां देखिए वीडियो

एजाज के इस वीडियो को अब तक साढ़े 4 लाख लोग देख चुके हैं। हजारों लोगों ने एजाज का वीडियो शेयर करके उनका साथ दिया है। लोग कमेंट करके भी एजाज से कह रहे हैं कि हम आपके साथ हैं। हालांकि अस मामले में अभी तक पुलिस की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

एजाज खान ने बिग बॉस 7 में वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के तौर पर एंट्री ली थी, और पहले ऐसे वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी बन गए थे जो फिनाले तक पहुंचे थे। एजाज ने कई फिल्मों में भी अभिनय किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन