1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बाहुबली' फेम एक्ट्रेस राम्या कृष्णन ने लिया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज, शेयर की ये तस्वीर

'बाहुबली' फेम एक्ट्रेस राम्या कृष्णन ने लिया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज, शेयर की ये तस्वीर

 Published : Mar 23, 2021 08:39 pm IST,  Updated : Mar 23, 2021 08:39 pm IST

फिल्म 'बाहुबली' में शिवगामी देवी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस राम्या कृष्णन ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। अभिनेत्री ने कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवाते हुए अपनी तस्वीर खुद सोशल मीडिया पर शेयर की।

Ramya Krishnan Vaccinated- India TV Hindi
Ramya Krishnan Vaccinated Image Source : INSTAGRAM/MERAMYAKRISHNAN

फिल्म 'बाहुबली' में शिवगामी देवी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस राम्या कृष्णन ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। अभिनेत्री ने कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवाते हुए अपनी तस्वीर खुद सोशल मीडिया पर शेयर की। 

Thalaivi Trailer: कंगना रनौत की मूवी 'थलाइवी' का ट्रेलर रिलीज, यहां देखें

इस तस्वीर में राम्या कृष्णन सफेद रंग का कुर्ता और मास्क लगाए हुए हैं। राम्या ने ये तस्वीर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कैप्शन के साथ शेयर की है। एक्ट्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा 'वैक्सिनेटड'। राम्या कृष्णन 50 साल की हैं। 

वर्कफ्रेंट की बात करें तो राम्या इन दिनों 'लीगर' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में इनके साथ विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे लीड रोल में हैं। ये फिल्म सितंबर 2021 को रिलीज होगी। ये फिल्म एक साथ पांच भाषाओं में रिलीज होगी तमिल ,तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी।

Haathi Mere Saathi: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते टली फिल्म की रिलीज

राम्या से पहले बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं। इन सितारों में हेमा मालिनी, शर्मिला टैगोर, धर्मेंद्र,जॉनी लीवर, राकेश रोशन और कई सितारे शामिल हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन