1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘बाहुबली’ प्रभास ने बनाया रणबीर कपूर को दीवाना

‘बाहुबली’ प्रभास ने बनाया रणबीर कपूर को दीवाना

 Published : Jul 06, 2017 07:38 am IST,  Updated : Jul 06, 2017 07:38 am IST

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। रणबीर ने अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर दुनियाभर के लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खुद रणबीर किसके कायल हैं?

prabhas- India TV Hindi
prabhas

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। रणबीर ने अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर दुनियाभर के लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खुद रणबीर किसके कायल हैं? दरअसल हाल ही में जब रणबीर से उनके पसंदीदा कलाकार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ‘बाहुबली’ प्रभास का नाम लिया। वैसे प्रभास अपनी पिछली फिल्मों ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ और ’बाहुबली: द कन्क्लूजन’ से दुनियाभर में अपनी खास पहचान बना चुके हैं। रणबीर का कहना है कि, "मैंने वास्तव में प्रभास के काम को पसंद किया है। वह 'बाहुबली' में अद्भुत थे।"

बता दें कि अनुराग बसु के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'जग्गा जासूस' में रणबीर ने न सिर्फ अभिनय किया है बल्कि वह इसके सह-निर्माता भी हैं। फिल्म में रणबीर के साथ एक बार फिर अभिनेत्री कैटरीना कैफ रोमांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। यह फिल्म 14 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जब हंस राज हंस का ये गाना सुन नाचने लगे थे ओम पुरी

एक फिल्म निर्माता के रूप में अनुभव के बारे में बात करने पर रणबीर ने इससे पहले कहा था, "मैं एक बुरा निर्माता हूं। मैं चीजों को नहीं कर सकता, लोगों का प्रबंध नहीं कर सकता। मैं खुशकिस्मत था कि कार्य के एक बड़े भाग को अनुराग बसु द्वारा देखा गया। मैं इस बात से खुश हो सकता हूं कि मैं फिल्म के लिए केवल पुरस्कारों को एकत्र कर सकता हूं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन