1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बच्चन परिवार हेल्थ अपडेट: अमिताभ, अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या का बुधवार को होगा दूसरा कोरोना टेस्ट

बच्चन परिवार हेल्थ अपडेट: अमिताभ, अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या का बुधवार को होगा दूसरा कोरोना टेस्ट

 Written By: Atul Singh @atuljmd123
 Published : Jul 19, 2020 12:33 pm IST,  Updated : Jul 19, 2020 03:16 pm IST

अमिताभ बच्चन और अभिषेक की हालत स्थिर है। वहीं, ऐश्वर्या और आराध्या की सेहत भी पहले से बेहतर है।

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में एडमिट हुए रविवार को 8 दिन हो गए हैं। फैंस के लिए राहत की खबर है कि अमिताभ बिल्कुल स्वस्थ हैं और अभिषेक भी स्टेबल हैं। 

ऐश्वर्या राय बच्चन की सीटी स्कैन रिपोर्ट आ गयी है, जिसमे सब नॉर्मल है। कुछ और टेस्ट की रिपोर्ट आज शाम तक आने की उम्मीद है। ऐश्वर्या के गले का इंफेक्शन अब पहले से बहुत बेहतर है। उनका बुखार भी बहुत कम है।

अमिताभ बच्चन ने शेयर की अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या संग फोटो, हाथ जोड़कर फैंस का जताया आभार

बीएमसी लगातार हॉस्पिटल से ले रहा है अपडेट

आराध्या बच्चन की हेल्थ भी नॉर्मल है। उनको अब बुखार नहीं है, लेकिन डॉक्टर लगातार सभी पर नज़र बनाए हुए हैं। बीएमसी भी लगातार हॉस्पिटल के टच में है और हेल्थ अपडेट ले रही है। 

पूरी बच्चन फैमिली का दूसरा कोरोना टेस्ट बुधवार को किया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट के बाद डॉ बर्वे, डॉ अंसारी और उनकी टीम तय करेगी कि परिवार को कब डिस्चार्ज करना है या आगे इलाज कैसे करना है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन