नई दिल्ली: आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा, नीना गुप्ता, गजराज राव स्टारर 'बधाई हो' 18 अक्टूबर को रिलीज हो गई। फिल्म को क्रिटिक्स के अच्छे रिस्पॉन्स मिले। रिस्पॉन्स देखकर लग रहा था कि पहले दिन फिल्म की कमाई अच्छी होगी और हुआ भी कुछ ऐसा ही। फिल्म ने पहले दिन 7.29 करोड़ रूपये का बिजनेस किया है।
Related Stories
फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा- ''बधाई हो की बहुत अच्छी शुरुआत। आधे हॉलिडे का फायदा मिला। वीकेंड पर और अच्छी कमाई की संभावना। गुरुवार-7.29 करोड़।''
'बधाई हो' के साथ अर्जुन कपूर-परिणीति चोपड़ा स्टारर 'नमस्ते इंग्लैंड' भी रिलीज हुई है। हालांकि फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला।
'बधाई हो' में आयुष्मान खुराना दिल्ली के यंग लड़के नकुल के रोल में हैं, जिनकी मम्मी (नीना गुप्ता) दादी बनने की उम्र में प्रेग्नेंट हो जाती हैं। इससे वह शर्मिंदगी महसूस करने लगता है और इसका परिणाम यह होता है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड रिन्नी (सान्या मल्होत्रा) से ब्रेकअप कर लेता है। वह अपने पिता (गजराज राव) पर इल्जाम लगाता है कि उनकी लापरवाही की वजह से पूरे परिवार को शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही है। फिल्म की पूरी कहानी प्रियमवदा (नीना गुप्ता) की प्रेग्नेंसी के 9 महीनों की जर्नी को दिखाता है। (यहां पढ़ें पूरा रिव्यू)
Also Read:
Happy Birthday: एक्शन स्टार हैं सनी देओल, ये हैं उनकी 7 बेहतरीन फिल्में
सोनाक्षी सिन्हा होंगी गुलशन कुमार के बायोपिक 'मोगुल' की लीड एक्ट्रेस?